अब UPSC Official App पर मिलेगी भर्ती और परीक्षा से जुड़ी हर जानकारी, यूपीएससी ने लॉन्च किया ऐप
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से लॉन्च होने वाले इस मोबाइल ऐप से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं और रिक्रूटमेंट की जानकारी मिल सकेगी। हालांकि कैंडिडेट्स सिर्फ APP पर कोई भी नोटिफिकेशन ही चेक कर पाएंगे आवेदन करने के लिए उन्हें वेबसाइट पर जाकर ही लॉगइन करना होगा।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। यूपीएससी की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं और भर्ती में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अहम खबर है। संघ लोक सेवा आयोग ने उम्मीदवारों की सहूलियत के लिए एक ऐप लॉन्च किया है। इसका नाम UPSC Official App है। इस ऐप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल करके भर्ती और परीक्षाओं से जुड़ी जानकारी मिनटों में पा सकते हैं। इस APP को Google Play Store से डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह ऐप उम्मीदवारों को यूपीएससी आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं देगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए UPSC ने एक आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। कैंडिडेट्स आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इससे जुड़ा नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
आधिकारिक वेसबाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
How to download UPSC Official App: यूपीएससी ऐप लॉन्च करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो
ऐप लॉन्च करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले अपने मोबाइल डिवाइस पर Google Play Store पर जाना होगा। इसके बाद, शीर्ष पर सर्च बार में जाएं। अब "यूपीएससी - ऑफिशियल ऐप" पर क्लिक करें।अब यूपीएससी के लोगो के साथ APP प्रदर्शित किया जाएगा। अब 'इंस्टॉल' बटन पर क्लिक करें। अब डाउनलोड हो जाने के बाद, आपको स्क्रीन पर "ओपन" विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद, कैंडिडेट्स विभिन्न परीक्षाओं के शेड्यूल की जांच कर सकते हैं।
UPSC उम्मीदवारों के लिए यह राहत की खबर है। इस ऐप के माध्यम से, वे परीक्षा और भर्ती से संबंधित आधिकारिक और प्रामाणिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही, यह उन्हें केवल प्रामाणिक जानकारी तक पहुंचने और गलत सूचना से दूर रहने की अनुमति देगा। उम्मीदवारों को अब सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शेड्यूल और लेटेस्ट भर्ती अभियान के बारे में जानने के लिए ऐप पर ताजा नोटिफिकेशन की जांच करते रहे।