Move to Jagran APP

UPSC EPFO final result 2020 जारी upsc.gov.in पर ये हैं ये नतीजे देखने का आसान तरीका

UPSC EPFO final result 2020 यूपीएससी ने 421 पदों पर भर्ती के लिए इंफोर्समेंट ऑफिसर -अकाउंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के फाइनल परिणाम (Enforcement Officer /Accounts Officer 2020) नतीजे जारी कर दिए हैं। आयोग ने आधिारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव किया है।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 08:52 AM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:05 AM (IST)
UPSC EPFO final result 2020 जारी upsc.gov.in पर ये हैं ये नतीजे देखने का आसान तरीका
यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPSC EPFO final result 2020: यूपीएससी ने इंफोर्समेंट ऑफिसर -अकाउंट ऑफिसर भर्ती परीक्षा के फाइनल परिणाम (Enforcement Officer /Accounts Officer 2020) जारी कर दिए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission, UPSC) ने यह नतीजे upsc.gov.in पर रिलीज किए हैं। अब ऐसे में, जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा, कैंडिडेट्स चाहेंतो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके नतीजे देख सकते हैं।  

loksabha election banner

आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देखने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा 5 सितंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। इसके बाद लिखित भर्ती परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंउ के लिए बुलाया गया था। यह इंटरव्यू राउंड 4 जुलाई, 2022 से 1 अगस्त, 2022 तक आयोजित किया गया था। इसके बाद अब फाइनल भर्ती परीक्षा परिणाम जारी किए गए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 421 पदों पर नियुक्तियां होनी है। इस भर्ती परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। 

Steps to download EPFO final result:यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा परिणाम देखने के लिए फाॅलो करें ये स्टेप्स    

यूपीएससी ईपीएफओ भर्ती परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद, 'व्हाट्स न्यू सेक्शन' पर जाएं और प्रवर्तन अधिकारी - लेखा अधिकारी, ईपीएफओ परिणाम लिंक के 421 पदों पर क्लिक करें। अब परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसके बाद रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें। अब भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

UPSC ने इसके अलावा हाल ही में कई पदों पर भर्ती निकाली है। इसके तहत कुल 16 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। इनमें असिस्टेंट डायरेक्टर 11 पद, सीनियर लेक्चरर 2 पद, टेक्निकल एडवाइजर (बॉयलर) 1 पद,असिस्टेंट स्टोर ऑफिसर 1 पद, रीडर 1 पद शामिल हैं। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख अभी हाल ही में खत्म हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.