विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPSC CDS 2 Result 2026: यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद, डायरेक्ट लिंक upsc.gov.in पर होगा एक्टिव

Published: Thu, 08 Oct 2026 05:28 PM (IST)

यूपीएससी सीडीएस 2 रिजल्ट इस वीक या अगले सप्ताह तक जारी होने की पूरी उम्मीद है। सफल अभ्यर्थी भर्ती के अगले चरण SSB इंटरव्यू के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।

यूपीएससी सीडीएस 2 मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी।

यूपीएससी सीडीएस 2 मेरिट लिस्ट जल्द होगी जारी।

HighLights

  1. यूपीएससी सीडीएस रिजल्ट अगले वीक तक आने की उम्मीद।

  2. 13 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वाराकंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) 2 का आयोजन 13 सितंबर को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद 16 सितंबर को आंसर की जारी कर दी गई थी। अब इस भर्ती परीक्षा में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों को नतीजे जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है।

पिछले पैटर्न को देखें तो नतीजे एग्जाम होने के 20 से 30 दिन के बीच जारी होता है। परीक्षा हुए 24 दिन हो चुके हैं ऐसे में उम्मीद है कि इस वीक या अगले वीक में कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है।

रोल नंबर एवं नाम वाइज चेक कर सकेंगे परिणाम

यूपीएससी द्वारा सीडीएस 2 रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी होगा। मेरिट लिस्ट में सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर एवं नाम दर्ज होगा। जो अभ्यर्थी लिस्ट में जगह प्राप्त करेंगे वे भर्ती के अगले चरण SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। इंटरव्यू, मेडिकल एग्जामिनेशन होने के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स

  1. यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के What’s New सेक्शन में जाना होगा।
  3. इसमें आपको यूपीएससी सीडीएस II रिजल्ट से संबंधित लिंक दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना होगा।
  4. अब रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  5. PDF ओपन होने के बाद आप उसमें अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

भर्ती विवरण

यूपीएससी की ओर से सीडीएस भर्ती के जरिये कुल 451 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें- UPSC NDA 2 Result 2026: कब आएगा एनटीए-एनए 2 परीक्षा का परिणाम? डेट पर ये है अपडेट