UPSC Admit Card 2026: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम एडमिट कार्ड इस डेट तक हो सकते हैं जारी, 4 स्टेप्स में कर सकेंगे डाउनलोड
यूपीएससी द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम एग्जाम एडमिट कार्ड जल्द ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 24 मई को करवाया जायेगा।

UPSC Prelims Admit Card 2026
HighLights
यूपीएससी कभी भी जारी कर सकता है सीएसई एडमिट कार्ड।
परीक्षा 24 मई को होनी है आयोजित।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (UPSC CSE Prelims) 2026 का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 24 मई को प्रस्तावित है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। अमूमन यूपीएससी द्वारा परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड उपलब्ध करवा दिए जाते हैं। ऐसे में अनुमान है कि 13 या 14 मई तक हर हाल में जारी हो जाएंगे।
ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
यूपीएससी द्वारा एडमिट कार्ड आते ही लिंक ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट upsconline.gov.in पर एक्टिव हो जायेगा। इसके बाद आवेदनकर्ता ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन डिटेल दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पोस्ट/ डाक इत्यादि के माध्यम से ऑफलाइन प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।
दो तरीकों से डाउनलोड किया जा सकेगा एडमिट कार्ड
यूपीएससी एडमिट कार्ड दो तरीकों से डाउनलोड किया जा सकेगा। पहले तरीके में उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन आईडी और दूसरे तरीके में रोल नंबर का चुनाव करके मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी। इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपीएससी प्रीलिम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर e-ADMIT CARD लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन आईडी/ रोल नंबर पर क्लिक करना होगा।
- अगले पेज पर मांगी गए डिटेल भरकर सबमिट करनी होगी जिसके बाद प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसे आप डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
शिफ्ट टाइमिंग
यूपीएससी सीएसई परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। पेपर 1 सुबह की शिफ्ट में सुबह 9:30 से 11:30 तक एवं पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2:30 PM से 4:30 PM तक आयोजित करवाया जायेगा।
