विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट Roll Number डालकर करें चेक, लिंक upmsp.edu.in एवं Digilocker पर

Published: Tue, 21 Apr 2026 09:52 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:44 PM (IST)

Digilocker एवं यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर Class 10th and 12th Results 2026 आज शाम 4 बजे जारी कर ...और पढ़ें

UP Board 10th 12th Result 2026

UP Board 10th 12th Result 2026

HighLights

  1. यूपी बोर्ड ने घोषित किया कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट।

  2. डिजीलॉकर पर एवं UPMSP की वेबसाइट से करें चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश (UPMSP) की ओर से हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट आज यानी 23 अप्रैल 2026 शाम 4 बजे जारी घोषित कर दिया गया है।

UP Board 10th 12th results का डायरेक्ट लिंक Digilocker और यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर लगा दिया गया है। इस पेज पर भी वेबसाइट का लिंक दिया जा रहा है जिस पर क्लिक करके परिणाम चेक किया जा सकता है। 

रिजल्ट चेक करने का तरीका

रिजल्ट आने के बाद छात्र सीधे डिजीलॉकर के मोबाइल एप या वेबसाइट results.digilocker.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही जिन स्टूडेंट्स के पास स्मार्टफोन नहीं है वे कीपैड फोन का इस्तेमाल करके SMS के जरिये रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की वेबसाइट से चेक करें परिणाम

डिजीलॉकर एवं SMS के अलावा छात्र सीधे यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in से नतीजे चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट चेक करना होगा उस पर क्लिक करना है।
  • अब आपको रोल नंबर भरकर सबमिट करना है।
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

दोनों कक्षाओं का रिजल्ट लिंक 

Class 10th Result 2026 Link 

Class 12th Result 2026 Link 

सभी छात्र ध्यान रखें कि वे रिजल्ट जारी होने के दिन केवल मार्कशीट की फोटोकॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। ओरिजिनल मार्कशीट नतीजे आने के कुछ दिन बाद आपके स्कूल में भेज दी जाएगी। इसके बाद आप अपने स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें- UPMSP UP Board Result 2026 LIVE: आने वाला है यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, ऑनलाइन कर सकेंगे चेक