UPMSP 10th, 12th Result 2022: 1 लाख छूटे छात्रों के लिए इंटर प्रायोगिक परीक्षाएं 17 मई से, जानें नतीजों की तारीख
UPMSP 10th 12th Result 2022 यूपी बोर्ड द्वारा इंटर के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन मंगलवार 17 मई से 20 मई 2022 तक किया जाएगा। ऐसे में माना जा रहा है कि नतीजों की घोषणा कुछ देरी हो सकती है।
नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPMSP 10th, 12th Result 2022: यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा की तारीख की राह देख रहे और यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा ऑनलाइन सर्च कर रहे 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार थोड़ा बढ़ सकता है। भले ही, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा वर्ष 2022-22 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की इस वर्ष आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य समाप्त हो चुका है, लेकिन इंटरमीडिएट के 1,03,798 स्टूडेंट्स के 20 अप्रैल से 4 मई तक दो चरणों में आयोजित प्रैक्टिकल एग्जाम छूट गए थे। इन छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं के फिर से आयोजन के लिए यूपी बोर्ड द्वारा 17 मई से 20 मई 2022 तक की तिथियां निर्धारित की गई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 की घोषणा में कुछ देरी संभावित है।
UPMSP 10th, 12th Result 2022: कब घोषित हो सकते हैं हाई स्कूल और इंटर परीक्षा परिणाम?
यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच का काम 23 अप्रैल से शुरू करके 7 मई 2022 तक पूरा कर लिया गया था। इस प्रकार माना जा रहा था कि यूपीएमएसपी 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपीएमएसपी 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा को लेकर अपडेट मई के आखिरी सप्ताह तक जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, एक लाख से अधिक इंटर के छात्र-छात्राओं के लिए मंगलवार, 17 मई 2022 से शुरू होकर चार दिन चलने वाली प्रायोगिक परीक्षाओं के मद्देनजर अब यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट के जून के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभवनाएं बन गई हैं।
बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 के दौरान विभिन्न तारीखों पर किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी बोर्ड हाई स्कूल की परीक्षाओं के लिए 27.81 लाख और इंटरमीडिएट एग्जाम के लिए 24.11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरे थे।