Move to Jagran APP

UPMSP Result 2022 Date: अब 15 जून हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख, हाई स्कूल और इंटर नतीजों पर अपडेट

UPMSP 10th 12th Result 2022 Date यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आई है। इसके चलते माना जा रहा है कि यूपीएमएसपी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा अब 15 जून के आस-पास कर सकता है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Thu, 09 Jun 2022 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jun 2022 12:24 PM (IST)
UPMSP Result 2022 Date: अब 15 जून हो सकती है यूपी बोर्ड रिजल्ट की तारीख, हाई स्कूल और इंटर नतीजों पर अपडेट
यूपीएमएसपी रिजल्ट 2022 डेट के लिए अपडेट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर चेक करते रहें।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UPMSP 10th, 12th Result 2022 Date: यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा में एक और सप्ताह का समय ले सकता है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) से प्राप्त लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक विभिन्न मीडिया संगठनों से यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 को अपनी-अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के लिए जरूरी शपथ-पत्र को आज यानि 9 जून 2022 तक सबमिट करने को कहा गया है। आमतौर पर परिषद को इच्छुक संगठनों से एफिडेविट प्राप्त होने के अंतिम तिथि से अधिकतम एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाते हैं। ऐसे में माना जा रही है कि इस बार यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा 15 जून के आस-पास की जा सकती है।

loksabha election banner

UPMSP 10th, 12th Result 2022 Date: बढ़ा एक सप्ताह का और इंतजार

बता दें कि इससे पहले विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को 9 जून बताया जा रहा था, जिसको लेकर यूपीएमएसपी से प्राप्त जानकारियों और लेटेस्ट अपडेट के आधार पर कई मीडिया रिपोर्ट्स में खण्डन भी किया गया था। ऐसे प्राप्त हुए नई जानकारियों के मुताबिक उत्तर प्रदेश हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों की घोषणा की राह देख रहे 47 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है।

UPMSP 10th, 12th Result 2022 Date: ऐसे जानें परिणामों पर आधिकारिक अपडेट

ऐसे में जबकि विभिन्न राज्यों द्वारा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा की जा रही है और दूसरी तरफ यूपीएमएसपी द्वारा आधिकारिक सूचना अभी तक जारी न किए जाने में परीक्षार्थियों में यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 डेट को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जिसके चलते स्टूडेंट्स सोशल मीडिया पर सवाल पूछ रहे हैं कि यूपी बोर्ड रिजल्ट 2022 कब आएगा (UP Board Result 2022 Kab Aayega)। हालांकि, परीक्षार्थियों के परिणामों से सम्बन्धित आधिकारिक अपडेट के लिए यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर समय-समय विजिट करते रहना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.