Move to Jagran APP

UP Polytechnic Result 2019 : रिजल्ट घोषित, 27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग, ये है शेड्यूल

UP Polytechnic Result 2019 यूपी पॉलीटेक्निक की रिजल्ट jeecup.nic.in पर घोषित हो चुका है। स्मृति ओझा ने ग्रुप ए में छठी रैंक हासिल की है।

By Neel RajputEdited By: Published: Thu, 20 Jun 2019 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 24 Jun 2019 09:19 AM (IST)
UP Polytechnic Result 2019 : रिजल्ट घोषित, 27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग, ये है शेड्यूल
UP Polytechnic Result 2019 : रिजल्ट घोषित, 27 जून से शुरू होगी काउंसिलिंग, ये है शेड्यूल

लखनऊ, जेएनएन। UP Polytechnic Result 2019 आज(गुरुवार) JEECUP 2019 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने करीब साढ़े तीन बजे नतीजों की घोषणा की है। पहले खबर थी कि विभाग 28 जून, 2019 को रिजल्ट जारी करेगा। विभाग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नतीजे जारी करेगा। बता दें कि JEECUP 2019 परीक्षा 28 अप्रैल, 2019 को आयोजित की गई थी। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.nic.in पर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

loksabha election banner

ग्रुप ए के  तहत प्रयागराज के राहुल कुशवाहा ने पहली और सचिन कुमार बिंद ने दूसरी, प्रदीप पटेल ने तीसरी व रमाकांत ने चौथी रैंक हासिल की। बस्ती के विपिन गुप्ता ने पांचवी व लखनऊ की स्मृति ओझा की छठीं रैंक रही। बरेली की पल्लवी जौहरी सातवें, वाराणसी की साक्षी पाण्डेय आठवीं, बांदा की नेहादेवी ने नौवें और आराधना त्रिपाठी ने दसवीं रैंक हासिल की।

परिषद के सचिव एसके वैश्य के मुताबिक प्रवेश परीक्षा के लिए 4,36715 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। जिनमें कुल 360787 अभ्यर्थी शामिल हुए। कुल पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 339174 प्रतिशत (94 प्रतिशत) रही। सचिव ने बताया कि काउंसिलिंग 27 जून से शुरू होगी। इस बार ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी। सचिव ने बताया कि काउंसिलिंग 27 जून से शुरू होगी। इस बार ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी। 

JEECUP Result 2019 ऐसे करें चेक-

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर विजिट करें।
  • अब UP Polytechnic Result 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें या इसका प्रिंट आउट ले लें। 

उम्मीदवार रिजल्ट को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें क्योंकि अलग से स्कोर कार्ड उम्मीदवार को नहीं भेजा जाएगा। जून महीने के अंतिम सप्ताह में प्रवेश प्राधिकरण JEECUP 2019 के लिए काउंसलिंग और सीट आवंटन का आयोजन कर सकता है।

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2019 थी। JEECUP 2019 दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक हुई थी। 144 राजकीय पॉलीटेक्निक, 19 अनुदानित और 601 निजी संस्थानों की करीब डेढ़ लाख सीटों के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई थी।

पालीटेक्निक संस्थाओं में संख्या एवं प्रवेश क्षमता

संस्था             संख्या   एआइसीटीई सीट     इडब्ल्यूएस(25%)          कुल सीट 
राजकीय          150        28326                7082                              35408
अनुदानित        19          7175                  1794                              8969
निजी               714        126540               31635                            158175
कुल                 883        162041                40511                             202552

काउंसिलिंग शेड्यूल

पहला राउंड 
=रजिस्ट्रेशन, पेमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशन फीस 27/06 से 30/06 
=च्वाइस फिलिंग 27/06 से 1/07 
=च्वाइस लॉक 29/06 से 01/07 
=सीट एलॉटमेंट 02/07 
=सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट एंड रिपोर्टिंग एट एलॉटेड इंस्टीट्यूट 03/07 से 09/07 

दूसरा राउंड
=रजिस्ट्रेशन, पेमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशन फीस 10/07 से 11/07 
=च्वाइस फिलिंग 10/07 से 11/07
=च्वाइस लॉक  10/07 से 11/07
=सीट एलॉटमेंट विद् डबल स्लाइडिंग अपग्रेडेशन प्रोसेज 12/07 
=सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट एंड रिपोर्टिंग एट एलॉटेड इंस्टीट्यूट 13/07 से 16/07

तीसरा राउंड
=रजिस्ट्रेशन, पेमेंट ऑफ रजिस्ट्रेशन फीस 17/07 से 18/07 
=च्वाइस फिलिंग 17/07 से 18/07
=च्वाइस लॉक 17/07 से 18/07
=सीट एलॉटमेंट विद् डबल स्लाइडिंग अपग्रेडेशन प्रोसेज 19/07
=सिक्योरिटी फीस डिपॉजिट एंड रिपोर्टिंग एट एलॉटेड इंस्टीट्यूट 20/07

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.