UP Police Result 2026 Link: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट और कटऑफ जारी, 76184 कैंडिडेट्स DV एवं PST के लिए शॉर्टलिस्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ और फाइनल आंसर-की जारी कर दी गई है। चयनित किए गए उम्मीदवार डीवी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होंगे।

UP Police Constable Result 2026 OUT: यहां चेक करें पूरी जानकारी।
HighLights
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने UP Police Result 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वे UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट, फाइनल आंसर-की और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
76184 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा में कुल 76184 उम्मीदवारों को डीवी और शारीरिक मानक परीक्षण यानी PST परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। बोर्ड की ओर से डीवी और पीएसटी परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। बता दें, शारीरिक मानक परीक्षा यानी PET का आयोजन सितंबर माह में किया जाएगा।
कटऑफ लिस्ट भी जारी
यूपी पुलिस लिखित परीक्षा के रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर-की एवं कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। उम्मीदवार कैटेगरी के आधार पर कटऑफ लिस्ट चेक कर सकते हैं। अनारक्षित के लिए कटऑफ 258.03661, ईडब्ल्यूएस के लिए कटऑफ 247.93434, ओबीसी के लिए 251.63020, एससी के लिए 239.34407 और एसटी के लिए 220.10639 कटऑफ निर्धारित की गई है।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें नतीजे
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Police Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
महिला उम्मीदवारों के लिए कटऑफ
- जनरल: 255.84346
- ईडब्ल्यूएस: 247.35926
- ओबीसी: 249.27083
- एससी: 236.31995
- एसटी: 211.47988
यह भी पढ़ें: UP Police Bharti Result OUT: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, एक क्लिक से तुरंत करें डाउनलोड
