Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP Police Sipahi Bharti 2023: मिल सकती है उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा छूट! पढ़ें अपडेट

    By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
    Updated: Tue, 18 Jul 2023 07:22 AM (IST)

    UP Police Constable Recruitment 2023 उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की आयु सीमा में छूट की मांग सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों द्वारा लगातार उठाये जाने के कारण इसके लिए कवायद बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में यूपी के शाहजहांपुर से बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने जानकारी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आयु सीमा में बढ़ाए जाने को लेकर अनुरोध किया गया है।

    Hero Image
    UP Police Constable Recruitment 2023: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 अधिसूचना 15 जुलाई तक जारी की जानी थी।

    UP Police Sipahi Bharti 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में 52 सिपाही भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा की मांग कर रहे लाखों उम्मीदवारों को खुशखबरी मिल सकती है। वर्ष 2018 में निकली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती और कोरोना के चलते हुई देरी से निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 23 वर्ष से अधिक आयु हो चुके लाखों उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से छूट मिलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती की आयु सीमा में छूट की मांग सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों द्वारा लगातार उठाये जाने के कारण इसके लिए कवायद बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में यूपी के शाहजहांपुर से बीजेपी विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आयु सीमा में बढ़ाए जाने को लेकर अनुरोध किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police Sipahi Bharti 2023: शुरू होने वाली है उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही की इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

    बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही रैंक पर इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने जा रही है। राज्य सरकार के रोजगार मिशन ट्वीटर हैंडल से हाल ही में साझा जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस में 52,299 पदों को भरा जाएगा। इनमें 41811 पद सिपाही नागरिक पुलिस, 8540 पद सिपाही पीएसी, 1007 फायरमैन और 1341 सिपाही उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल के पद शामिल होंगे। इस भर्ती के लिए अधिसूचना जारी होने और आवेदन प्रक्रिया शुरू किए जाने को लेकर भी अपडेट हाल ही में जारी किया गया था। आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2023 अधिसूचना 15 जुलाई तक जारी की जानी थी। हालांकि, अभी तक अधिसूचना जारी न होने से कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी सरकार आयु सीमा में छूट पर विचार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें - UP Police Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश पुलिस में भरे जाएंगे अब 52 हजार पद, होगी इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती

    बता दें कि कोरोना के दौरान पुलिस भर्ती न सिर्फ यूपी बल्कि कई अन्य राज्यों में भी नहीं निकली थी। जिसके चलते राजस्थान और पश्चिम बंगाल राज्यों में आयु सीमा में कोरोना के चलते 2-3 वर्ष की अतिरिक्त छूट सभी उम्मीदवारों को दी गई थी। साथ ही, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा भी जीडी और ट्रेड्समैन भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दिया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि योगी सरकार भी यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 आयु सीमा में कोरोना को लेकर छूट का एलान कर सकती है।

    यह भी पढ़ें - UP Police Constable Age Relaxation: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती आयु सीमा में कोविड के चलते छूट की मांग