विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Police Constable Admit Card 2024: यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव, uppbpb.gov.in पर इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Mon, 12 Feb 2024 01:35 PM (IST)Updated: Tue, 13 Feb 2024 07:29 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को किया जाना ...और पढ़ें

UP Police Constable Admit Card 2024 हुए जारी।
UP Police Constable Admit Card 2024 हुए जारी।

HighLights

  1. यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी।
  2. 17 एवं 18 फरवरी 2024 को आयोजित होगा एग्जाम।
  3. 60244 रिक्त पदों के लिए हो रही है परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी 2024 को राज्यभर के निर्धारित केंद्रों पर करवाया जाना है। इस एग्जाम में शामिल होने के लिए लाखों उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है जो कल खत्म हो जाएगा।

यूपी पुलिस विभाग की ओर से एडमिट कार्ड आज किसी भी समय ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होते है आप मांगी गयी डिटेल दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Police Constable Admit Card 2024- डायरेक्ट लिंक 

UP Police Constable Admit Card 2024: इन स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से कर सकेंगे डाउनलोड

  • अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो नीचे दिए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करके आप आसानी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा।
  • एडमिट कार्ड का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव हो गया है।
  • अब आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा और मांगी गयी डिटेल (लॉगिन क्रेडेंशियल) दर्ज करना होगा।
  • जानकारी सबमिट करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

UP Police Constable Admit Card: भर्ती विवरण

यूपी पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 60244 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। इसमें से जनरल श्रेणी के लिए 24102 पद, ओबीसी कैटेगरी के लिए 16264, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 6024 पद, एससी श्रेणी के लिए 12650 पद और एसटी श्रेणी के लिए 1204 पद आरक्षित हैं।

इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा जिसमें उम्मीदवारों को बहुविकल्पीय प्रकार के 150 प्रश्न हल करने होंगे।

यह भी पढ़ें- कस्टम विभाग में कैसे बन सकते हैं अधिकारी, ये रही योग्यता से लेकर चयन की पूरी जानकारी