विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Homeguard Admit Card 2026: यूपी होम गार्ड एग्जाम के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, प्रवेश पत्र इस डेट में होंगे उपलब्ध

Published: Sun, 19 Apr 2026 09:27 AM (IST)

यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे उम्मीदवार इस पेज से या ...और पढ़ें

UP Home Guard exam City intimation slip 2026

UP Home Guard exam City intimation slip 2026

HighLights

  1. यूपी होम गार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी।

  2. एडमिट कार्ड 22 अप्रैल से होंगे उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गया है। आवेदनकर्ता तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर लॉग इन डिटेल दर्ज करके सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं और अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकता हैं।

परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25, 26 एवं 27 अप्रैल 2026 को करवाया जायेगा। एग्जाम प्रतिदिन दो शिफ्ट में संपन्न होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड

  • यूपी पुलिस होम गार्ड सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • लेटेस्ट न्यूज में सिटी इंटीमेशन स्लिप के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • नए पेज पर आपको कैंडिडेट लॉग इन पर क्लिक करना है।
  • अब रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना है।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Home Guard exam City intimation slip 2026 Link

एडमिट कार्ड इन डेट्स में होंगे जारी

यूपी पुलिस विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड डेट वाइज जारी किये जायेंगे। 25 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को, 26 अप्रैल की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 23 अप्रैल और 27 अप्रैल की परीक्षा के लिए हॉल टिकट 2 अप्रैल 2026 को जारी किये जायेंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के पदों पर भर्ती का एलान, ग्रेजुएट युवा कर पाएंगे अप्लाई