विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP D.El.Ed Result 2018: दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणाम घोषित, btcexam.in पर करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Fri, 29 Jan 2021 10:53 AM (IST)Updated: Fri, 29 Jan 2021 02:56 PM (IST)

UP D.El.Ed Result 2018 अथॉरिटी द्वारा बीटीसी 2015 और डीएलएड 2018 के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम 11 जनवरी को बीटीसी ...और पढ़ें

डीएलएड 2019 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2020 के दौरान किया गया था।
डीएलएड 2019 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2020 के दौरान किया गया था।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP D.El.Ed Result 2018: परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा बीटीसी और डीएलएड की विभिन्न वर्षों की सेमेस्टर परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा बारी-बारी की जा रही है। अथॉरिटी द्वारा बीटीसी 2015 और डीएलएड 2018 के तीसरे सेमेस्टर के परिणाम 11 जनवरी 2021 को बीटीसी 2015 और डीएलएड 2018 के चौथे सेमेस्टर के परिणाम 17 जनवरी को किये जाने के बाद 28 जनवरी 2021 को डीएलएड 2019 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा की गयी। हालांकि, स्टूडेंट्स की मार्कशीट आज, 29 जनवरी 2021 को ऑफिशियल वेबसाइट, btcexam.in पर जारी की गयी। परीक्षा में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपने नतीजे और स्कोर कार्ड वेबसाइट पर विजिट करके चेक कर सकते हैं। बता दें कि डीएलएड 2018 के दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाओं का आयोजन नवंबर 2020 के दौरान किया गया था।

UP D.El.Ed Result 2018: दूसरे सेमेस्टर के नतीजे इस लिंक से करें चेक

ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड

परीक्षाओं में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स अपना स्कोर कार्ड चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद रिजल्ट से सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नये पेज पर अपना रोल नंबर और जन्म-तिथि भरकर सबमिट करें। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। स्कोर कार्ड प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लें।

चौथे सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म 24 जनवरी तक हुए सबमिट

वहीं, दूसरी तरफ परीक्षा नियामक प्राधिकारी द्वारा बीटीसी वर्ष 2013, 2015 और डीएलएड 2018 के चौथे सेमेस्टर के लिए वर्ष 2021 में होने वाली परीक्षाओं के लिए फॉर्म भरने के लिए अप्लीकेशन विंडो 18 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक ओपेन की गयी थी। चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए कार्यक्रम की घोषणा अथॉरिटी द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर की जा सकती है।