विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Board Result: डायरेक्ट QR स्कैन देखें यूपी बोर्ड 10th 12th रिजल्ट, वेबसाइट क्रैश होने का झंझट खत्म

Published: Thu, 23 Apr 2026 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 04:43 PM (IST)

यूपी बोड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र एवं अविभावकों के लिए यहां डायरेक्ट QR कोड दिया गया है। आप ...और पढ़ें

UP Board Result qr code scanner

UP Board Result qr code scanner

HighLights

  1. यूपी बोर्ड रिजल्ट वेबसाइट के साथ ही QR कोड से कर सकते हैं चेक।

  2. स्कैनर इस पेज पर उपलब्ध, स्कैन करके सीधे चेक करें रिजल्ट।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद् उत्तर प्रदेश द्वारा आज शाम 4 बजे यूपी बोर्ड 10th 12th क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था जिसमें 52 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने भाग लिया था। ऐसे में नतीजे आते ही वेबसाइट क्रैश होने का ज्यादा खतरा है।
इस स्थिति न पड़कर छात्र रिजल्ट जल्दी चेक कर सकते हैं। इसके लिए एक QR कोड जेनरेट किया गया है। छात्र या उनके माता-पिता इस क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करके सीधे ही परिणाम के लिंक तक पहुंचकर रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।

ये रहा QR कोड

स्टूडेंट्स और अविभावकों की सहूलियत के लिए हम यहां पर सीधे QR कोड लगा रहे हैं। ऐस में आपको कहीं भी इसे ढूढंने की आवश्यकता नहीं है। नीचे दिए जा रहे कोड पर क्लिक करें और रोल नंबर दर्ज करके सीधे परिणाम की जांच करें।

QR Scanner

WhatsApp Image 2026-04-22 at 3.28.10 PM

पास होने के लिए 33 फीसदी अंक जरूरी

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए सभी छात्रों को न्यूनतम सभी विषयों में अलग-अलग 33 फीसदी अंक प्राप्त करना जरूरी है। हालांकि दसवीं कक्षा में 6 में से 5 विषयों में से पास होने वाले स्टूडेंट्स भी उत्तीर्ण माने जायेंगे।
इसके अलावा जो छात्र फेल हो जायेंगे उनको भी पास होने का मौका रहेगा। बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन लिए जायेंगे। फेल स्टूडेंट्स तय तिथियों में कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए आवेदन कर लें। इससे आप दोबारा बोर्ड परीक्षा (कंपार्टमेंट एग्जाम) के लिए पात्र हो जायेंगे। इसके बाद आप दोबारा एग्जाम देकर इसी साल परीक्षा को पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

वेबसाइट से रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • स्टेप 1 : UP Board Result 2026 चेक करने के लिए सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज पर रिजल्ट पर क्लिक करना है और UP Board Class 10th Result 2026 या UP Board Class 12th Result 2026 का लिंक पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 3: अब अपना रोल नंबर भरना है।
  • स्टेप 4: इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा। अब आप इसे चेक करने के साथ ही मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
  • दोनों कक्षाओं का रिजल्ट लिंक 

Class 10th Result 2026 Link 

Class 12th Result 2026 Link 

 

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2026 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट यहां करें चेक, रिजल्ट जारी