Move to Jagran APP

UP Board Result Formula 2021: अब निगाहें यूपी बोर्ड पर, इस फॉर्मूले पर बनी सहमति हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट के लिए

UP Board Result Formula 2021 यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 फॉर्मूले और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 फॉर्मूले पर सहमति बन चुकी है। हालांकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट फॉर्मूले पर मुहर अभी तक नहीं लगाई गई है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 18 Jun 2021 08:16 AM (IST)Updated: Fri, 18 Jun 2021 08:16 AM (IST)
UP Board Result Formula 2021: अब निगाहें यूपी बोर्ड पर, इस फॉर्मूले पर बनी सहमति हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट के लिए
सीबीएसई के बाद अब सभी की निगाहें देश के सबसे बड़े बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद पर टिकी हैं।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UP Board Result Formula 2021: सीबीएसई द्वारा 12वीं के लिए ईवैल्यूएशन क्राइटेरिया वीरवार, 17 जून 2021 को घोषित किये जाने के बाद अब सभी की निगाहें देश के सबसे बड़े बोर्ड – उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) पर टिक गयीं है। वर्ष 2021 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 55 लाख से अधिक रजिस्टर्ड छात्र-छात्राओं वाले यूपी बोर्ड के दोनो ही कक्षाओं की परीक्षाओं को सीबीएसई की तरह ही महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था। साथ ही, रिजल्ट तैयार करने के लिए फॉर्मूला निर्धारित करने हेतु परिषद की सचिव आराधना शुक्ला की अगुवाई समिति गठित की गयी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति में यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 फॉर्मूले और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 फॉर्मूले पर सहमति बन चुकी है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरफ से हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट फॉर्मूले पर मुहर अभी तक नहीं लगाई गई है।

loksabha election banner

हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट के लिए इस फॉर्मूले पर बनी सहमति

प्राप्त जानकारी और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2021 फॉर्मूले के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन कक्षा 9 की परीक्षाओं के अंकों और कक्षा 10 के प्री-बोर्ड के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। इसमें 9वीं और 10वीं के इन अंकों को 50:50 फीसदी वेटेज दिये जाने पर सहमति बनी है।

इसी प्रकार, यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2021 फॉर्मूले में हाई स्कूल, 11वीं और 12वीं के प्री-बोर्ड के अंकों को आधार बनाया जा सकता है। इसमें से हाई स्कूल के अंकों को 50 फीसदी, कक्षा 11 के अंकों को 40 फीसदी और कक्षा 12 के प्री-बोर्ड और प्रैक्टिकल के अंकों को 10 फीसदी वेटेज दिये जाने पर सहमति बनने की जानकारी मिली है।

क्या है सीबीएसई फॉर्मूला?

दूसरी तरफ, सीबीएसई द्वारा कक्षा 12 के रिजल्ट तैयार करने के लिए जारी किये गये फॉर्मूले में 12वीं कक्षा 10, कक्षा 11 और कक्षा 12 इंटर्नल एग्जाम और प्रैक्टिकल के अंकों को शामिल किया जाएगा। इसमें से 10वीं और 11वीं के अंकों को 30 - 30 फीसदी वेटेज दिया जाएगा और 12वीं के यूनिट टेस्ट, मिड-टर्म और प्री-बोर्ड को 40 फीसदी वेटज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - CBSE 12th Result 2021: जानें क्या है 12वीं रिजल्ट फॉर्मूला और कैसे मिलेंगे मार्क्स, पढ़े पूरी डिटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.