UP Board Result 2025: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्टूडेंट्स के लिए खास है अप्रैल का महीना, जानिए क्या है वजह
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं का आयोजन 24 फरवरी 2025 से 12 मार्च 2025 तक किया गया था। परीक्षा के बाद कॉपियों की जांच शुरू की गई थी जो कि 2 अप्रैल 2025 तक चली थीं। वहीं अब हाल ही में छूट हुए परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल संपन्न करवाए गए हैं। इसके बाद अब रिजल्ट का काम तेजी से पूरा किया जाएगा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए अप्रैल का महीना बेहद खास है। स्पेशल इसलिए क्योंकि पिछले दो वर्षों में दसवीं और बारहवीं कक्षा के नतीजे इसी महीने में जारी किए गए हैं। साल, 2024 की बात करें तो 20 अप्रैल, 2024 को परिणाम का एलान किया गया था। साल 2023 में यह 25 तारीख को जारी किए गए थे। इसके पहले, कोविड काल (2020, 2021) में यह जून- जुलाई में जरूर घोषित हुए हैं। लेकिन साल 2019 और 2018 में भी यह इसी मंथ में घोषित किए गए हैं। वहीं, इस वर्ष भी संभावना है कि रिजल्ट की घोषणा इस महीने के आखिर में कर दी जाएगी।
फिलहाल बोर्ड ने उन स्टूडेंट्स के प्रैक्टिकल एग्जाम कंडक्ट करवाए हैं, जिनके यह छूट गए थे। वहीं, अब बोर्ड की ओर से रिजल्ट तैयार करने का काम शुरू होगा, जिसमें 15 दिनों का समय लग सकता है। इस आधार पर नतीजे अप्रैल के अंत तक जारी हो सकते हैं। हालांकि, छात्र-छात्राएं इस बात को न भूलें कि बोर्ड की ओर से रिजल्ट की डेट और टाइम का कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है और इसलिए परीक्षार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
UP Board Class 10th, 12th Result 2025: पिछले वर्षों में इन तारीखों में जारी हुए यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे
2024 अप्रैल 20
2023 अप्रैल 25
2022 जून 18
2021 जुलाई 31
2020 जून 27
2019 अप्रैल 28
2018 अप्रैल 29
UPMSP Class 10th, 12th Result Date 2025: यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट रिजल्ट की जांच करने के लिए फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
यूपी बोर्ड दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in या upmsp.edu.in पर जाना होगा। अब, होमपेज पर दिए गए "यूपी बोर्ड कक्षा 10 परिणाम 2025" या "यूपी बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025" के लिंक पर क्लिक करें। यहां, फिर रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें। अब परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएंगे। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए रख लें।
UP Board 10th Result Date 2025: स्कूलों से मिलेगी मार्कशीट
यूपी बोर्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज होने के बाद परीक्षार्थियों को मार्कशीट प्राप्त करने के लिए स्कूलों से संपर्क करना होगा। अंकतालिका स्कूलों में उपलब्ध कराई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Army Agniveer Jobs 2025: 25 अप्रैल तक करें आर्मी अग्निवीर भर्ती के लिए अप्लाई, इंडियन आर्मी ने बढ़ाई लास्ट डेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।