Move to Jagran APP

UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब घोषित होंगे नतीजे

UP Board Result 2022 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले लगभग 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करेगा। वहीं अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इस महीने के अंत तक घोषित हो सकते हैं।

By Nandini DubeyEdited By: Published: Fri, 13 May 2022 11:52 AM (IST)Updated: Fri, 13 May 2022 11:54 AM (IST)
UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर के 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट, जानें कब घोषित होंगे नतीजे
UP Board Result 2022:यूपी बोर्ड हाईस्कूल,इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP Board Result 2022: यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में शामिल होने वाले 47 लाख स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट है। बोर्ड दसवीं और बारहवीं के परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपीएमएसपी (Uttar Pradesh Madhyamik Shiksha Parishad, UPMSP) तेजी से नतीजे जारी करने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स में शेयर की गई लेटेस्ट अपडेट को मानें तो यूपी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि यूपी बोर्ड 10 वीं 12 वीं के परिणाम 2022 के लिए मूल्यांकन कार्य पूरा होने वाला है। एक बार कांपियों की जांच पूरी होने के बाद, यूपी बोर्ड के परिणाम upresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अभी भी किया जा रहा है। इसके तहत, कक्षा 10 या मैट्रिक परीक्षा के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया 17 मई तक या 20 मई तक समाप्त होने की उम्मीद है। वहीं कक्षा 12 के लिए, मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त हो सकती है। ऐसे में बोर्ड 25 मई तक या 29 मई तक परिणाम जारी करने का प्रयास कर रहा है। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का ध्यान रखें कि यह जानकारी केवल मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दी जा रही है। अभी इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी सटीक जानकारी के लिए केवल यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें।

यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट और यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दोनों एक साथ जारी किया जाएगा। वहीं संभावना जताई जा रही है कि, पिछले वर्षों की तरह, परिणाम एक दूसरे के आधे घंटे के भीतर उपलब्ध होंगे, जिसमें यूपी 12 वीं का परिणाम दोपहर 12:30 बजे और यूपी 10 वीं का परिणाम दोपहर 1:00 बजे जारी हो सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है। यह बस पिछले साल के आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.