UP Board Compartment Result 2026: यूपी बोर्ड 10th-12th कंपार्टमेंट रिजल्ट कभी भी हो सकता है जारी, 4 स्टेप्स में कर पाएंगे चेक
UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 कभी भी जारी होने की उम्मीद है। नतीजे आने के बाद छात्र ऑनलाइन ...और पढ़ें

UP Board Class 10 12 compartment result
HighLights
यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट ऑनलाइन होगा जारी।
डायरेक्ट लिंक वेबसाइट upmsp.edu.in पर होगा एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश की ओर से कंपार्टमेंट/ इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026 का आयोजन 28 जुलाई 2026 को करवाया गया था। इस एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार है जो कभी भी खत्म हो सकता है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो एग्जाम होने के 10 दिन बाद रिजल्ट जारी हो गया था। इस बार अभी तक 15 दिन बीत चुके हैं ऐसे में उम्मीद है कि नतीजों की घोषणा कभी भी हो सकती है।
ऑनलाइन जारी किया जाएगा रिजल्ट
यूपी बोर्ड द्वारा क्लास 10th 12th कंपार्टमेंट रिजल्ट की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। नतीजे आते ही डायरेक्ट लिंक UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर एक्टिव कर दिया जायेगा। इसके बाद आप मांगी गई डिटेल दर्ज करके नतीजे चेक कर सकेंगे।
केवल 4 स्टेप्स में मार्कशीट कर सकेंगे डाउनलोड
- यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट रिजल्ट 2026 जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर "हाई स्कूल (कक्षा X) कम्पार्टमेंट / इम्प्रूवमेंट एवं इण्टरमीडिएट (कक्षा XII) कम्पार्टमेंट का परीक्षाफल 2026" पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले पेज पर आपको जिस कक्षा का रिजल्ट (10th या 12th) चेक करना है उस पर क्लिक करके अपना जिला और वर्ष चुनकर रोल नंबर दर्ज करना होगा।
- दिया गया कोड भरकर व्यू रिजल्ट बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही डाउनलोड कर सकेंगे।
ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से होगी प्राप्त
सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को बता दें कि इस एग्जाम में प्राप्त अंक ही अंतिम माने जायेंगे। छात्रों के लिए संशोधित मार्कशीट आपके स्कूल में कुछ दिनों में भेज दी जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी स्कूल में जाकर क्लास टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
