Move to Jagran APP

UP BEd JEE 2022 Admit Card OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 जुलाई को होना है एंट्रेंस

UP BEd JEE 2022 Admit Card OUT महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू) बरेली द्वारा अगले माह जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान 6 जुलाई को आयोजित की जाने वाली यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने के लिए जरूरी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 08:39 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 08:51 AM (IST)
UP BEd JEE 2022 Admit Card OUT: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 6 जुलाई को होना है एंट्रेंस
यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 डाउनोलड लिंक आधिकारिक वेबसाइट, upbed2022.in पर एक्टिव किया गया है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UP BEd JEE 2022 Admit Card OUT: यूपी बीएड जेईई 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट, upbed2022.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एमजेपीआरयू, बरेली द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 6 जुलाई को किया जाना निर्धारित किया गया है।

loksabha election banner

यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

UP BEd JEE 2022 Admit Card: 6.4 लाख उम्मीदवारो को था एडमिट कार्ड का इंतजार

उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न शासकीय और सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के साथ-साथ और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) पाठ्यक्रम में वर्ष 2022-24 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु इस साल आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP Bed JEE) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक चली थी। वहीं, एमजेपीआरयू बरेली द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 का इंतजार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए 6.4 लाख उम्मीदवारों को था। इनमें से 3.72 लाख महिला और 2.95 लाख पुरुष व एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार है। ये उम्मीदवार अब अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बीएड जेईई 2022 में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला पेपर 3 घंटे का होगा और इसमें सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) से सम्बन्धित 50-50 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। दूसरा पेपर भी 3 घंटों व 200 अंकों का होगा। इसमें सामान्य अभिरूचि परीक्षण व विशेष योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि) से 50-50 प्रश्न होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.