विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UKSSSC Recruitment 2024: युवा रहे तैयार, उत्तरखंड में पुलिस सहित 11 विभागों में होने वाली है बंपर भर्ती

Published: Wed, 14 Aug 2024 01:26 PM (IST)

उत्तराखंड सब-ऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन की ओर से सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर ...और पढ़ें

UKSSSC Recruitment 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त।
UKSSSC Recruitment 2024 से जुड़ी पूरी डिटेल यहां से करें प्राप्त।

HighLights

  1. उत्तराखंड में अगले महीने से पुलिस सहित अन्य विभागों में होने वाली है बंपर भर्ती।
  2. यूकेएसएसएससी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से पुलिस, फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर समेत अन्य विभागों में बंपर भर्ती की तैयारियां हो रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगले महीने से कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष जीएम मर्तोलिया की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 11 से अधिक विभागों में सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया पूरी होने का प्रस्ताव मिला है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही इन पदों के लिए भर्ती शुरू कर दी जाएगी।

किन-किन पदों पर होनी है भर्ती

यूकेएसएसएससी की ओर से पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल पदों, फॉरेस्ट गार्ड, फॉरेस्टर, सींचपाल, जूनियर असिस्टेंट, टेक्निकल स्टाफ आदि पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती राज्य के कुल 11 सरकारी विभागों के लिए की जाएगी।

UKSSSC LT Admit Card 2024: सहायक अध्यापक भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी

इन भर्तियों के अलावा यूकेएसएसएससी की ओर से सहायक अध्यापक के 1544 रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 18 अगस्त 2024 को किया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको पदनाम-सहायक अध्यापक(एल०टी०) के प्रवेश पत्र(Admit Card) हेतु क्लिक करें लिंक पर क्लिक करना है।
  • अब आपको मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UKSSSC LT Admit Card 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Forest Ranger Vacancy: झारखंड फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन तिथि एक्सटेंड, 30 अगस्त तक भरा जा सकता है फॉर्म