एजुकेशन डेस्क। UKPSC Patwari Admit Card 2022: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) एडमिट कार्ड रिलीज (UKPSC Patwari Admit Card 2022) कर दिए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (Uttarakhand Public Service Commission, UKPSC) ने रेवन्यू सब-इंस्पेक्टर (पटवारी/ लेखपाल) (Revenue Sub Inspector (Patwari/ Lekhpal Exam 2022) के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.net.in पर रिलीज किए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगइन करना होगा।
आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, यूकेपीएससी राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 12 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसकी एक प्रति अपने पास रखें। बिना प्रवेश पत्र को किसी भी उम्मीदवार को एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं दी जाएगी।
UKPSC Patwari Admit Card 2022: उत्तराखंड राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाएं। फिर “राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड” के लिए लिंक पर क्लिक करें।अब उम्मीदवार आवेदन संख्या-जन्म तिथि या ईमेल आईडी एंटर करें। इसके बाद प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अब एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
ये है परीक्षा पैटर्न
पटवारी परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें तीन विषय होंगे। पहला, सामान्य ज्ञान जिसमें 20 अंक होंगे, सामान्य हिंदी 40 अंकों की होगी और अन्य होंगे। बता दें कि इन पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 14 अक्टूबर 2022 को शुरू हुई थी और 4 नवंबर, 2022 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 563 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।