सहायक वन संरक्षक भर्ती परीक्षा का बदला शेड्यूल, अब इस तारीख को होगी परीक्षा
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस की मेन्स परीक्षा भी 29 सितंबर 2019 को होने जा रही थी इसलिए यह बदलाव किया गया है।
देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (UKPSC) ने वन विभाग में होने जा रही सहायक वन संरक्षक (Assistant Conservator of Forest) भर्ती की परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। दरअसल यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सर्विस की मेन्स परीक्षा भी 29 सितंबर, 2019 को होने जा रही थी इसलिए UKPSC ने इस भर्ती के लिए होने जा रही प्रीलिमिनरी परीक्षा की तिथि आगे खिसका दी है। कमीशन ने अपने यहां एक अधिसूचना जारी करके इस बात की जानकारी दी है। जिसके मुताबिक अब ACF परीक्षा का आयोजन 06 अक्टूबर, 2019 को किया जाएगा और परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 सितंबर, 2019 को रिलीज कर दिए जाएंगे।
UKPSC ने इस भर्ती के लिए होने जा रही प्रीमिलनरी परीक्षा की डेट आगे खिसका दी है। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वो आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रीलिम्स परीक्षा दो पार्ट्स में पूरी होगी। पहले पार्ट में जनरल स्टडीज और दूसरे पार्ट में जनरल एप्टीट्यूड के सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर कुल 150 अंकों का होगा जिसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। जनरल स्टडीज में उत्तराखंड और यहां के कल्चर से जुड़े जियोग्राफी, एनवायरमेंटल प्रोबलम्स, पॉलीटिक्स, स्पोर्ट्स, इंडियन हिस्ट्री और GK के प्रशन पूछे जाएंगे।
वहीं जनरल एप्टीट्यूड के पेपर में मिसिंग नंबर्स, कैरेक्टर्स और सीक्वेंसेज, सिमिलेरिटीज, डिफरेंस, स्पेस, विजुअलाइजेशन, वर्बल, नॉन-वर्बल और एनालिटिकल टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होंगे उनको मेन्स परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि असिस्टेंट कंजर्वेटर के कुल 45 पदों पर यह भर्ती की जा रही है। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान में जेआरएफ के पद खाली
हिमालयन वन अनुसंधान संस्थान, शिमला ने जूनियर रिसर्च फेलो, जूनियर प्रोजेक्ट फेलो और प्रोजेक्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए होगी। ऐसे में उम्मीदवार 20 सितंबर 2019 को होने वाले वॉक-इन-इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।