विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Result June 2026: इसी सप्ताह आएगा यूजीसी नेट के 84 सब्जेक्ट का परिणाम, नतीजों के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी

Published: Wed, 26 Aug 2026 02:47 PM (IST)

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट जून रिजल्ट इसी वीक में जारी कर दिया जायेगा। NTA की ओर से X पर ट्वीट कर यह जानकारी साझा की गई है।

NTA UGC NET June Result 2026

NTA UGC NET June Result 2026

HighLights

  1. यूजीसी नेट रिजल्ट ugcnet.nta.ac.in पर होगा जारी।

  2. लॉग इन डिटेल दर्ज करके कर सकेंगे चेक।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से बड़ी जानकारी साझा की गई है। एनटीए के अनुसार इस सप्ताह में यूजीसी नेट जून 2026 सेशन का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा। परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर की जाएगी जहां से लॉग इन डिटेल दर्ज करके नतीजों की जांच के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड किया जा सकेगा।

अभी केवल 84 विषयों के लिए जारी होगा रिजल्ट

एनटीए द्वारा अभी केवल 84 सब्जेक्ट का रिजल्ट जारी होगा। 3 विषयों- अंग्रेजी, कॉमर्स एवं सोशियोलॉजी विषयों का री-एग्जाम 9 एवं 10 सितंबर को होगा। इसके बाद इन सब्जेक्ट का रिजल्ट जारी किया जायेगा।

रिजल्ट चेक करने एवं स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स

  • NTA UGC NET Result 2026 जारी होते ही सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको LATEST NEWS में रिजल्ट/ स्कोरकार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज सबमिट करना होगा।
  • इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

नतीजों के साथ फाइनल आंसर की भी होगी जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही एनटीए द्वारा फाइनल आंसर की भी जारी कर दी जाएगी। ध्यान रखें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी और इस पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि यूजीसी नेट जून एग्जाम का आयोजन देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 22, 23, 24, 25, 29 एवं 30 जून 2026 एवं 5 जुलाई 2026 को CT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स परीक्षा केंद्र, जालंधर पर करवाया गया था। प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को जारी की गई थी जिस पर 18 अगस्त तक चैलेंज करने का मौका दिया गया था।

यह भी पढ़ें- UPSC EPFO APFC 2026: असिस्टेंट प्रोविडेंट फंड कमिश्नर पदों पर आवेदन स्टार्ट, ग्रेजुएट युवा भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई