विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Result December 2025: इस डेट तक जारी होगा यूजीसी नेट रिजल्ट, फाइनल आंसर कभी भी हो सकती है उपलब्ध

Published: Sun, 01 Feb 2026 03:33 PM (IST)

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट रिजल्ट 4 फरवरी को घोषित कर दिया जायेगा। परिणाम जारी होने से ...और पढ़ें

ugc net result december 2025 date

ugc net result december 2025 date

HighLights

  1. यूजीसी नेट रिजल्ट 4 फरवरी तक होगा घोषित।

  2. डायरेक्ट लिंक ugcnet.nta.nic.in पर होगा उपलब्ध।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूजीसी नेट दिसंबर 2025 एग्जाम में भाग लेने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से इस परीक्षा के लिए रिजल्ट डेट की घोषणा कर दी गई है। एनटीए की ओर से X अकाउंट पर साझा की गई डिटेल के मुताबिक UGC NET Result 2025 Dec की घोषणा 4 फरवरी 2026 को कर दी जाएगी।
नतीजे ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी किया जायेगा जहां से अभ्यर्थी लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके परिणाम की जांच के साथ ही अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

फाइनल आंसर की कभी भी हो सकती है जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से नतीजे जारी होने से पहले फाइनल आंसर की जारी कर दी जाती है। ऐसे में फाइनल उत्तर कुंजी कभी भी उपलब्ध करवाई जा सकती है। अंतिम उत्तर कुंजी को ध्यान में रखकर ही परीक्षार्थियों का रिजल्ट घोषित किया जायेगा। ध्यान रखें कि या आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी प्रकार से आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा।

रिजल्ट जारी होते ही केवल 4 स्टेप्स में कर पाएंगे चेक

  • स्टेप 1: यूजीसी नेट 2025 दिसंबर रिजल्ट जारी होते ही सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: इसके बाद एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे चेक करने के साथ ही स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
UGC NET Result

परिणाम के साथ कटऑफ भी होगा जारी

रिजल्ट जारी होने के साथ ही एनटीए की ओर से कटऑफ भी जारी कर दिया जायेगा। कटऑफ कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग जारी होगा। जो भी अभ्यर्थी तय कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे वे परीक्षा के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे।
अभ्यर्थी इस परीक्षा से तीन कैटेगरी के तहत क्वालीफाई होंगे। पहली कैटेगरी में अभ्यर्थी JRF एवं अपॉइंटमेंट एज असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता हासिल करेंगे। दूसरी कैटेगरी में अभ्यर्थी असिस्टेंट प्रोफेसर एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए क्वालीफाई माने जाएंगे। इसके अलावा तीसरी कैटेगरी में पीएचडी में एडमिशन के लिए पात्रता हासिल होगी।

यह भी पढ़ें- Education Budget 2026: एजुकेशन बजट बढ़कर हुआ 1 लाख 39 हजार करोड़, कई नई घोषणाएं लेकिन GST दरों में नहीं मिली रियायत