विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET June 2026: यूजीसी नेट JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए E-Certificates जारी, यहां से करें डाउनलोड

Published: Thu, 24 Sep 2026 06:30 PM (IST)

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट जून एग्जाम के JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और पीएचडी एडमिशन के लिए ई-सर्टिफिकेट जारी कर ...और पढ़ें

UGC NET June 2026 E-Certificates Available

UGC NET June 2026 E-Certificates Available

HighLights

  1. यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट जारी।

  2. दिसंबर 2026 सेशन के लिए आवेदन जल्द।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा और री-एग्जाम का रिजल्ट जारी किये जाने के बाद अब ई-सर्टिफिकेट (E-Certificates) जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ई-सर्टिफिकेट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन कैटेगरी के लिए जारी हुए सर्टिफिकेट

एनटीए की ओर से ई सर्टिफिकेट यूजीसी नेट जून 2026 सेशन की परीक्षा के लिए जारी हुए हैं। अभ्यर्थी तीन कैटेगरी JRF, Assistant Professor and Ph.D. admission categories के लिए सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का तरीका

यूजीसी नेट जून 2026 सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर Candidate Activity में Issuance of e-Certificates for UGC-NET June 2026 Examination पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET June 2026 E-Certificates link 

एडमिशन के लिए किया जा सकता है उपयोग

यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट पीएचडी एडमिशन सहित अन्य जरूरी जगहों पर उपयोग किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

दिसंबर सेशन के लिए आवेदन जल्द होंगे शुरू

एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए एग्जाम डेट की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। जारी एग्जाम कैलेंडर के मुताबिक यूजीसी नेट (December Cycle) परीक्षा 14 से लेकर 19 दिसंबर 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पिछले वर्ष अक्टूबर महीने से परीक्षा के लिए आवेदन स्टार्ट कर दिए गए थे। ऐसे में उम्मीदवार है कि दिसंबर सेशन के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन शुरू किये जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार के सासाराम की लेडी सिंघम बनीं IAS प्रिया रानी, काम करने के तरीके के चलते सोशल मीडिया पर वायरल