विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET June 2023 Answer key: यूजीसी नेट आंसर की जारी, इन आसान स्टेप्स से उत्तर कुंजी पर दर्ज करें आपत्ति

By Amit YadavEdited By: Amit Yadav
Published: Wed, 05 Jul 2023 12:36 PM (IST)Updated: Thu, 06 Jul 2023 04:07 PM (IST)

UGC NET 2023 Answer key Date एनटीए की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 आंसर की आज जारी कर दी ...और पढ़ें

UGC NET June 2023 Answer key: यूजीसी नेट आंसर की जारी हुई।
UGC NET June 2023 Answer key: यूजीसी नेट आंसर की जारी हुई।

UGC NET June 2023 Answer key Released: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से यूजीसी नेट जून 2023 आंसर की आज यानी कि 6 जुलाई को जारी कर दी गयी है। उम्मीदवार यूजीसी नेट जून उत्तर कुंजी एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की जारी होने के बाद अब अगर उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति होगी तो वे 8 जुलाई 2023 तक उस पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

यूजीसी नेट जून 2023 आंसर की डायरेक्ट लिंक

UGC NET 2023 Answer key: ऐसे दर्ज करें आपत्ति

यूजीसी नेट आंसर की 2023 जारी होने के बाद अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान ध्यानपूर्वक कर लें। अगर आपको उत्तर कुंजी में दिए किसी उत्तर पर आपत्ति है तो आप इस पर शिकायत दर कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान भी करना होगा। शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

  • किसी भी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करने के लिए सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • यूजीसी नेट आंसर की चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको एप्लीकेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
  • जिस उत्तर पर शिकायत दर्ज करना चाहते हैं वो प्रश्न और उत्तर चुनें।
  • मांगे गए आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • शुल्क जमा करने के बाद शिकायत को सबमिट कर दें।

आंसर की पर समीक्षा के बाद जारी होगी फाइनल आंसर की

उम्मीदवारों द्वारा आंसर की पर दर्ज की गयी शिकायतों की एनटीए की ओर से समीक्षा की जाएगी। आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद उम्मीदवारों के लिए फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आपको बता दें कि फाइनल आंसर की अंतिम एवं सर्वमान्य होगी। कोई भी उम्मीदवार फाइनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज नहीं कर सकता है।