विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET Admit Card: ugcnet.nta.ac.in पर जारी हुए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड, ये है डाउनलोड का आसान तरीका

By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
Published: Mon, 04 Dec 2023 02:48 PM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2023 08:34 AM (IST)

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC NET Exam 2023) के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज ...और पढ़ें

UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट Dec एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर होने वाले हैं जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड (image-freepik)
UGC NET Admit Card: यूजीसी नेट Dec एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर होने वाले हैं जारी, ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड (image-freepik)

HighLights

  1. 83 विषयों के लिए 06 दिसंबर से शुरू होगी नेट की परीक्षा
  2. पहले दिन होगा इंग्लिश का पेपर
  3. दो पालियों में होगी परीक्षा

 एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली।  यूजीसी नेट दिसंबर सेशन की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड (UGC NET December Admit Card 2023) अब जारी कर दिया गया है। प्रवेश पत्र अब आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर रिलीज कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर जरूरी डिटेल्स एंटर करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल, 6, 7 और 8 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी किए गए हैं। 

(image- freepik)

UGC NET December Admit Card 2023: प्रवेश पत्र में ये डिटेल्स होंगी मेंशन

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, पेपर का समय, रोल नंबर, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र विवरण आदि की जानकारी दी जाएगी। इसके अनुसार, उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा। 

UGC NET December Admit Card 2023: हेल्पलाइन नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हाल ही में एग्जाम सिटी स्लिप रिलीज कर दी गई थी, जिससे कैंडिडेट्स को परीक्षा शहर की जानकारी मिल सके। वहीं, अब अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र का इंतजार है, जो कि जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। एग्जाम के लिए देश भर में विभिन्न सेंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा, एनटीए की ओर से हेल्पडेस्क भी बनाई गई है। अभ्यर्थी 011-40759000 और 011 - 69227700 पर कॉल करके या फिर ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UGC NET December Admit Card 2023: यूजीसी नेट दिसंबर सेशन एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड 

यूजीसी नेट दिसंबर सेशन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट  ugcnet.nta.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद, होमपेज पर दिख रहे लिंक यूजीसी नेट दिसंबर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां पूछी गई सभी डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आपके सामने प्रवेश पत्र खुलकर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। अब उसका प्रिंटआउट लेकर आप भविष्य के लिए रख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: UGC NET December 2023: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का सब्जेक्टवाइज शेड्यूल जारी, पहले दिन होगा इंग्लिश का पेपर