विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UGC NET Dec 2026: NTA यूजीसी नेट रिवाइज्ड एग्जाम डेट घोषित, इन डेट्स में होगा एग्जाम; 28 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

Published: Sun, 18 Oct 2026 03:23 PM (IST)

यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा अब 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। एग्जाम के लिए एप्लीकेशन ...और पढ़ें

NTA UGC NET December 2026

NTA UGC NET December 2026

HighLights

  1. यूजीसी नेट परीक्षा तिथियों में बदलाव।

  2. एनटीए ने नोटिफिकेशन जारी कर किया एलान।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एग्जाम के लिए रिवाइज्ड एग्जाम डेट जारी की हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार पहले परीक्षा का आयोजन 14 से 19 दिसंबर 2026 तक करवाया जाना था जिसमें अब बदलाव हुआ है।
अब एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा कुल 87 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी।

सिटी स्लिप एवं एडमिट कार्ड के लिए भी एग्जाम डेट घोषित

एनटीए की ओर से एग्जाम डेट के साथ ही सिटी इंटीमेशन स्लिप एवं एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की घोषणा भी कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आवेदनकर्ताओं के लिए एग्जाम सिटी स्लिप 23 नवंबर को और एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी कर दिए जायेंगे।

इस डेट तक आवेदन का मौका

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म बिना लेट फीस के 28 अक्टूबर तक जमा कर सकते हैं। इसके बाद 29 से लेकर 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ फॉर्म भरा जा सकता है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से भर सकते हैं।

  • यूजीसी नेट फॉर्म दिसंबर 2026 भरने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में UGC-NET Dec 2026 Application form live! पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी फॉर्म से जुड़ी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क जमा करें और फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

महत्वपूर्ण डेट्स

कार्यक्रम महत्वपूर्ण तिथियां
रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट
8 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
28 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
28 अक्टूबर 2026
विलंब शुल्क के साथ आवेदन 
29 से 31 अक्टूबर 2026
विलंब शुल्क के साथ भुगतान की अंतिम तिथि 
31 अक्टूबर 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की डेट 
2 से 4 नवंबर 2026

एप्लीकेशन फीस

यूजीसी नेट एग्जाम के लिए आवेदन करने पर जनरल/ अनरिजर्व उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1150 रुपये एवं ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस 600 रुपये जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/ एसटी/ पीएच वर्ग के लिए एप्लीकेशन फीस 325 रुपये तय की गई है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Railway Bharti 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए शुरू हुए आवेदन, 12th पास युवा रेलवे में जॉब के लिए करें अप्लाई