विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UGC NET 2022 admit card: ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज हुए यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Sat, 17 Sep 2022 09:11 AM (IST)Updated: Sat, 17 Sep 2022 09:14 AM (IST)

UGC NET 2022 admit card यूजीसी नेट फेज 2 हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राओं को पंजीकरण प्रक्रिया के ...और पढ़ें

यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

 नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। UGC NET 2022 admit card: यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा में शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स के लिए अहम खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, (National Testing Agency, NTA) ने नेट परीक्षा के दूसरे चरण की परीक्षा के लिए UGC NET 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर रिलीज किए गए हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स यूजीसी नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 में शामिल होने जा रहे हैं, वे पोर्टल पर लॉगइन करके प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट पर यूजीसी नेट परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर करें क्लिक 

यूजीसी नेट फेज 2 परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक 

यूजीसी नेट दूसरे चरण की परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 20 सितंबर से 30 सितंबर, 2022 तक आयोजित होगी। यह एग्जम 64 विषयों के लिए संचालित किया जाएगा। वहीं परीक्षा के लिए शामिल होने जा रहे कैंडिडेट्स ध्यान दें कि, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

UGC NET 2022 Admit Card for Phase 2: How to download: यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।इसके बाद, होम पेज पर उपलब्ध यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2022 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। इसके बाद, आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें। इसके बाद अभ्यर्थी आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले हुई रिलीज 

UGC NET 2022 सिटी इंटिमेशन स्लिप हाल ही में रिलीज कर दी गई थी। बता दें कि, UGC NET परीक्षा आमतौर पर साल में दो बार आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार शेड्यूल में देरी के कारण दिसंबर 2021 और जून 2022 को मर्ज कर दिया गया था।