UGC NET: लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर,शुरू होने वाला है रजिस्ट्रेशन, परीक्षा का शेड्यूल भी हुआ जारी
UGC NET December 2019 Registration देश की प्रतिष्ठित परीक्षा UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन। UGC NET December 2019 Registration: देश के लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। देश की प्रतिष्ठित परीक्षा UGC नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (NET) दिसंबर 2019 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 09 सितंबर, 2019 को रजिस्ट्रेशन के लिए विंडो खोल दी जाएगी। जहां उम्मीदवार जाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 09 सितंबर से शुरू होकर 09 अक्टूबर, 2019 तक चलेगी। उम्मीदवार यूजीसी की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या ntanet.nic पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ये रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दिसंबर सेशन के लिए शुरू की जा रही है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के साथ ही परीक्षा का शेड्यूल भी सामने आ चुका है। नीचे परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई हैं उनको ध्यान से पढ़ें।
यह भी पढ़ें- Job Alert! हरियाणा में 4322 पदों पर हो रही है भर्ती, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)-
UGC NET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने की प्रथम तिथि- 09 सितंबर, 2019
UGC NET रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि- 09 अकटूबर, 2019
UGC परीक्षा- 02 दिसंबर, 2019- 06 दिसंबर, 2019
UGC NET एडमिट कार्ड- 09 नवंबर, 2019
UGC NET रिजल्ट- 31 दिसंबर, 2019
योग्यता (Eligibility Criteria)-
जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को ध्यान से पढ़ लें-
- शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification)- 55 फीसद अंकों के साथ मास्टर डिग्री। आरक्षित उम्मीदवारों को इसमें छूट दी गई है।
- आयु सीमा (Age limit)- उम्मीदवार की आयु 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। वहीं OBC, ST/SC/PwD और ट्रांस्जेंडर उम्मीदवारों को पांच साल की छूट दी गई है। इसके अलावा LLM डिग्री होल्डर उम्मीदवारों को तीन साल और आर्म्ड फोर्सेज को पांच साल की छूट है।
तीन नहीं चार साल के होंगे यूजी प्रोग्राम्स!
देशभर की तमाम यूनिवर्सिटीज के यूजी प्रोग्राम्स की अवधि तीन साल से बढ़ाकर चार साल करने की तैयारी की जा रही है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी) इस मामले पर विचार कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो छात्र पाठ्यक्रम के बाद सीधे पीएचडी प्रोग्राम कर सकेंगे। साथ ही छात्र का पोस्ट ग्रेजुएट होना भी जरूरी नहीं होगा। यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने इस बात की पुष्टि की है।
विश्वविद्यालयों में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रम तीन साल का और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम दो साल का होता है। इसके बाद ही किसी छात्र को पीएचडी में प्रवेश मिल सकता है। दरअसल यूजीसी देश की शिक्षा नीति में बड़े स्तर पर फेरबदल करने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- नवोदय ने TGT, PGT भर्ती के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड