विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maharastra में अगले साल से TET परीक्षा होगी ऑनलाइन, पेपर लीक के बाद सरकार का बड़ा फैसला

Published: Tue, 30 Jun 2026 09:43 AM (IST)

महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक होने के बाद राज्य सरकार ने अगले साल से टीईटी की परीक्षा ऑनलाइन आयोजित ...और पढ़ें

यहां पढ़ें पूरी खबर।

यहां पढ़ें पूरी खबर।

HighLights

  1. अगले साल से टीईटी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित कराई जाएगी।

  2. परीक्षा के लिए एक कमेटी का गठन भी किया गया है।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा TET से एक दिन पहले पेपर लीक का मामला सामने आया था। परीक्षा रद होने के बाद अब स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे की ओर से घोषणा की गई है कि अगले साल से महाराष्ट्र में टीईटी परीक्षा ऑनलाइन यानी कंप्यूटर मोड में आयोजित कराई जाएगी। इसके बाद उन्होंने कहा कि परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में आयोजित करवाएं जाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में एक कमेटी का भी गठन किया गया है।

TET परीक्षा के लिए कमेटी का गठन

स्कूल शिक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी बृजकिशोर जनवार ने कहा है कि कमेटी का गठन इसलिए किया जा रहा है ताकि यह देखा जा सके कि TET परीक्षा ऑनलाइन माध्यम में कैसे आयोजित कराई जा सकती है। इसके अलावा, शिक्षा मंत्री भुसे ने कहा कि टीईटी पेपर की जांच को लेकर एक SIT बनाई गई है। इसके साथ ही जांच के लिए तीन टीमों को दिल्ली, बिहार और हरियाणा में भेजा गया है।

विपक्ष ने साधा निशाना

महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक होने के बाद कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार ने कहा कि साल 2018 में TET पेपर लीक के समय अभिषेक सावरिकर इसी तरह के मामले में शामिल थे। लेकिन उन्हें पार्टी में सम्मान के साथ शामिल किया गया। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक से 6 लाख से ज्यादा शिक्षक प्रभावित हुए हैं। साथ ही इससे राज्य की प्रतिष्ठा का नुकसान भी पहुंचा है।

पेपर लीक दोषियों को मिलेगी सजा

स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने यह भी कहा कि TET पेपर लीक मामले में दोषी पाए गए लोगों पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट MCOCA के तहत मुकदमा चलाया जाएगा और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।

इससे पहले भी हुआ था पेपर लीक

महाराष्ट्र टीईटी की परीक्षा में इस बार लगभग 4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। लेकिन परीक्षा से महज 24 घंटे पहले ही पेपर लीक हो गया। यही नहीं इससे पहले यानी साल 2025 में महाराष्ट्र के कोल्हापुर से TET पेपर लीक की खबर सामने आई थी।

 

यह भी पढ़ें: CBSE 10th 2nd Board Result 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जल्द cbse.gov.in पर होगा जारी, डिजिलॉकर से भी कर सकेंगे चेक