सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन इस डेट से स्टार्ट, पात्रता और उम्र सहित पूरी डिटेल यहां करें चेक
सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू हो जाएंगे। उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर इन पदों के लिए जल्द ही आवेदन कर सकेंगे।

Supreme Court Vacancy 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
आवेदन 07 अक्टूबर से स्टार्ट।
कुल 250 पदों पर होगी भर्ती।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए एक अहम खबर है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट में जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के जरिये कुल 250 योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगे। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भर सकेंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर चयनित किए गए उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,400 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए जरूरी योग्यता
जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान भी होना चाहिए। टाइपिंग स्पीड प्रति मिनट 35 शब्द निर्धारित है।
आयु-सीमा
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 सितंबर, 2026 के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट, डिस्क्रिप्टिव पेपर और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा 100 अंकों के लिए, टाइपिंग टेस्ट 50 अंकों के लिए, डिस्क्रिप्टिव पेपर 100 अंकों के लिए और इंटरव्यू 50 अंकों के लिए आयोजित कराया जाएगा।
Supreme Court Junior Court Assistant Notification 2026
रजिस्ट्रेशन फीस
आवेदन करने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित की गई है। जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1,500 रुपये और एससी एवं एसटी व दिव्यांग कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये निर्धारित है।
पात्रता, उम्र, आवेदन करने से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
