SSC JE Admit Card: जूनियर इंजीनियर पेपर 1 परीक्षा के लिए इन रीजन में एडमिट कार्ड कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया
SSC JE Admit Card जिन रीजन के लिए एसएसजी जेई एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं उन रीजन में पेपर 1 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपने सम्बन्धित रीजन की वेबसाइट पर विजिट करके या नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। SSC JE Admit Card 2019 Paper 1: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने विभिन्न रीजन में जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर 1 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। आयोग द्वारा अब तक सेंट्रल रीजन, मध्य प्रदेश रीजन, सदर्न रीजन, केरल कर्नाटक रीजन, वेस्टर्न रीजन, नॉर्थ-ईस्टर्न रीजन और नॉर्थ वेस्टर्न रीजन के लिए एसएससी जेई एडमिट कार्ड जारी किये जा चुके हैं। वहीं, जिन रीजन के लिए एसएससी जेई पेपर 1 एडिमट कार्ड जारी किया जाना अभी बाकी है, उनमें नॉर्दर्न रीजन और ईस्टर्न रीजन शामिल हैं। जिन रीजन के लिए एसएसजी जेई एडमिट कार्ड 2019 जारी किये जा चुके हैं, उन रीजन में जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 पेपर 1 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड एसएससी की अपने सम्बन्धित रीजन की वेबसाइट पर विजिट करके या नीचे दिये गये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि जूनियर इंजीनियर भर्ती 2019 पेपर 1 का आयोजन 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक किया जाना है। वहीं, बिहार राज्य में चुनावों के मद्देनजर राज्य के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2020 को किया जाना है।
रीजन के अनुसार एसएससी जेई एडमिट कार्ड 2020 पेपर 1 डाउनलोड के लिए डायरेक्ट लिंक
सं.
|
रीजन का नाम | एडमिट कार्ड लिंक | अप्लीकेशन स्टेटस लिंक |
1 | एसएससी मध्य प्रदेश रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
2 | एसएससी सदर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
3 | एसएससी नॉर्दर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
4 | एसएससी केरल कर्नाटक रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
5 | एसएससी सेंट्रल रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
6 | एसएससी वेस्टर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
7 | एसएससी ईस्टर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
8 | एसएससी नॉर्थ वेस्टर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
9 | एसएससी नॉर्थ-ईस्टर्न रीजन | डाउनलोड लिंक | डाउनलोड लिंक |
इससे पहले कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2019 के लिए अप्लीकेशन स्टेटस भी जारी जा रहा है। विभिन्न रीजन में जेई 2019 परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपना अप्लीकेशन स्टेटस एसएससी की रीजनल साइट पर जाकर देख सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवार उपर दिये गये डायरेक्ट लिंक से भी अपना अप्लीकेशन स्टेटस देख सकते हैं।