विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC GD Result 2023: जारी हुए जीडी कॉन्स्टेबल CBE के मार्क्स, 30 लाख कैंडीडेंट्स के लिए बड़ी खबर

By Rishi SonwalEdited By: Rishi Sonwal
Published: Mon, 08 May 2023 02:57 PM (IST)Updated: Mon, 08 May 2023 03:42 PM (IST)

SSC GD Result 2023 एसएससी ने लिखित परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी करने को लेकर एक नोटिस ...और पढ़ें

SSC GD Result 2023: उम्मीदवार अपने मार्क एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in से डाउनलोड करें।
SSC GD Result 2023: उम्मीदवार अपने मार्क एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in से डाउनलोड करें।

SSC GD Result 2023: विभिन्न पैरामिलिट्री फोर्सेस (BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, AR और SSF) में 50 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल/राइफलमैन के पदों पर सीधी के लिए कर्मचारी चयन आयोग ने चयन प्रक्रिया के पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 10 जनवरी से 14 फरवरी 2023 तक किया था। आयोग ने यह परीक्षा सीबीई (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) मोड में 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की थी। परीक्षा के आयोजन के बाद एसएससी ने जीडी कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2023 की घोषणा 8 अप्रैल को कर दी थी। जिसके आधार पर सफल घोषित करीब 4 लाख उम्मीदवारों के लिए फिजिकल का आयोजन CRPF द्वारा किया जा रहा है। इस बीच एसएससी ने लिखित परीक्षा में सम्मिलित सभी उम्मीदवारों के मार्क्स जारी करने को लेकर एक नोटिस 28 अप्रैल को जारी किया, जिसके मुताबिक उम्मीदवार अपना सीबीई मार्क्स आज यानी सोमवार, 8 मई 2023 से डाउनलोड कर सकते हैं।

SSC GD Result 2023: कहां और कैसे डाउनलोड करें जीडी कॉन्स्टेबल CBE के मार्क्स

ऐसे में जो उम्मीदवार एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे उन्हें अपने मार्क्स डाउनलोड करने के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर दिए गए लॉग-इन सेक्शन में उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। इस प्रकार लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना मार्क्स जान सकेंगे और साथ ही इसकी सॉफ्ट कॉपी भी डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC GD Result 2023: मार्क्स डाउनलोड लिंक

SSC GD Result 2023: जीडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2023 के लिए कटेगरी के अनुसार कट-ऑफ

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एसएससी ने कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2022 के लिए विभिन्न श्रेणियों के उम्मीदवारों के न्यूनतम उत्तीर्णांक यानी कट-ऑफ पहले घोषित किए थे। अधिसूचना के मुताबिक अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए मिनिमम कट-ऑफ 30 फीसदी, ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 25 फीसदी और अन्य कटेगरी (एससी, एसटी, ईएसएम) के लिए 20 फीसदी रखा गया था। इन श्रेणियों के अनुसार निर्धारित न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार फिजिकल हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया है।