SSC GD Constable Result 2023: ssc.nic.in पर कब देख सकेंगे एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट के नतीजे, यहां से जानें
SSC GD Constable Result 2023 इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं उम्मीदवारों के लिए आंसर-की 18 फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों से आपत्ति भी मांगी गई थी।
एजुकेशन डेस्क। SSC GD Constable Result 2023: ssc.nic.in पर एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा। कर्मचारी चयन आयोग अब किसी भी वक्त आधिकारिक वेबसाइट पर कांस्टेबल नतीजों का एलान कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर इसकी जांच कर सकते हैं। हालांकि परिणाम की तारीख एसएससी द्वारा अभी तक शेयर नहीं की गई है। इसलिए कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखे।
इन पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 10 जनवरी से 13 फरवरी, 2023 तक आयोजित की गई थी। वहीं, उम्मीदवारों के लिए आंसर-की 18 फरवरी से 25 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध कराई गई थी। इस दौरान अभ्यर्थियों से आपत्ति भी मांगी गई थी। कैंडिडेट्स को अगर किसी प्रश्न पर कोई ऑब्जेक्शन पर था तो उन्हें इस पर दर्ज कराना था। अब इन आपत्तियों पर विचार एकत्र करने के बाद नतीजों की घोषणा की जा रही है।
SSC GD Constable Result 2022: How to check: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाना होगा। अब होम पेज पर उपलब्ध एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। अब आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
सफल उम्मीदवार इन चरणों में होना होगा शामिल
इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को सेलेक्शन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), मेडिकल परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए उपस्थित होना होगा। वहीं, एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।