Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    SSC GD Answer Key 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में आपके कितने उत्तर हैं सही, पढ़ें किस दिन जान पाएंगे

    By Nandini DubeyEdited By: Nandini Dubey
    Updated: Fri, 17 Feb 2023 11:50 AM (IST)

    SSC GD Answer Key 2023 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को यह देखना होगा कि उनके उत्तर की जांच ठीक हुई है या नहीं है। अगर उन्हें ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

    Hero Image
    SSC GD Answer Key 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की आंसर-की जल्द रिलीज की जाएगी।

    एजुकेशन डेस्क। SSC GD Answer Key 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने वाले जल्द ही यह जान पाएंगे कि परीक्षा में उनके कितने आंसर सही है। उत्तरों की जांच करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग एसएससी (Staff Selection Commission, SSC) जल्द ही जीडी कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी करेगा। मीडिया रिर्पोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के अंत तक आंसर-की पोर्टल पर रिलीज कर दी जाएगी। उत्तरकुंजी पोर्टल पर अपलोड होने के बाद अभ्यर्थी जरूरी डिटेल्स एंटर करने के बाद SSC जीडी कांस्टेबल पीडीएफ डाउनलोड कर पाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को यह देखना होगा कि उनके उत्तर की जांच ठीक हुई है या नहीं है। अगर उन्हें ऐसा लगता है कि किसी प्रश्न की जांच ठीक नहीं हुई तो वे इसके लिए आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल आंसर-की और परिणाम भी आधिकारिक वेबसाइट पर नियत समय के साथ जारी किए जाएंगे। एसएससी जीडी कांस्टेबल 2023 भर्ती से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का रूख कर सकते हैं।

    10 जनवरी से 14 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

    एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 2023 का आयोजन 10 जनवरी, 2023 से 14 फरवरी, 2023 तक किया गया था। परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी। वहीं, इस परीक्षा के लिए पंजीकरण 27 अक्टूबर, 2022 से शुरू हुए थे और 30 नवंबर, 2023 तक उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया गया था। वहीं एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल 2023 के लिए एडमिट कार्ड 3 जनवरी, 2023 को जारी किया गया था।

    SSC GD Answer Key 2023: एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

    एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.nic.in पर जाना होगा। अब होमपेज पर 'उत्तर कुंजी' टैब पर क्लिक करें। अब 'SSC GD कॉन्स्टेबल उत्तर कुंजी' कहने वाले लिंक पर टैप करें। अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि पंजीकरण संख्या और पासवर्ड एंटर करें। एक बार लॉग इन करने के बाद, उम्मीदवारों के सामने आंसर-की का पीडीएफ उनके कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अभ्यर्थी उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।