विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CHSL Result 2024 Link: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 घोषित, ssc.gov.in से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

Published: Sat, 07 Sep 2024 10:55 AM (IST)

कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) ...और पढ़ें

एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी हुआ। (File Photo)
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 जारी हुआ। (File Photo)

SSC CHSL Result 2024 Tier 1 Link: एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी सीएचएसएल टियर I परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024 सएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए, वह ssc.gov.in से एसएससी सीएचएसएल टियर 1 रिजल्ट 2024 मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट 2024

एसएससी सीएचएसएल परिणाम 2024 6 सितंबर को जारी किया गया है। परिणाम नोटिस के अनुसार, एसएससी सीएचएसएल टियर 2 और टाइपिंग टेस्ट के लिए 41465 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम पीडीएफ प्रारूप में घोषित किया गया है। एसएससी सीएचएसएल रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और श्रेणी शामिल है। टियर I परीक्षा 1 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक पूरे देश में कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

SSC CHSL Result 2024 Link 1

SSC CHSL Result 2024 Link 2

SSC CHSL टियर I रिजल्ट 2024 कैसे चेक करें?

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

  • SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • SSC CHSL टियर I रिजल्ट 2024 लिस्ट 1 और लिस्ट 2 पर क्लिक करें।
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, उम्मीदवार इसमें रोल नंबर और अन्य विवरण देख सकते हैं।
  • SSC CHSL टियर I रिजल्ट 2024 पीडीएफ डाउनलोड करें और प्रिन्ट आउट ले लें।

बता दें कि योग्य और अयोग्य उम्मीदवारों के अंक और अंतिम उत्तर कुंजी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। परीक्षा के टियर-II के आयोजन का कार्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा।

SSC CHSL टियर 1 परीक्षा के माध्यम से 3712 रिक्तियों को भरने के लिए परीक्षा CBT (कंप्यूटर-आधारित परीक्षण) मोड में आयोजित की गई थी। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।