SSC CHSL Admit Card 2025 Link: एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, परीक्षा 12 नवंबर से
एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से वेबसाइट या इस पेज से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते ...और पढ़ें

SSC CHSL Admit Card 2025 जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (SSC CHSL- 10+2) लेवल परीक्षा की शुरुआत 12 नवंबर से होने जा रही है जिसके लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। SSC CHSL Hall Ticket 2025 एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किये गए हैं जहां से उम्मीदवार लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र ऑफलाइन या डाक अन्य के माध्यम से नहीं भेजे जायेंगे।
केंद्र पर एडमिट कार्ड जरूरी
एसएससी की ओर से सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम 12 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। सभी अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड एवं एक वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं, बिना प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र के आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड कैसे कर सकेंगे डाउनलोड
- एसएससी सीएचएसएल टियर-1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर ssc.gov.in जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको Login पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद यूजर नेम (रजिस्ट्रेशन नंबर), पासवर्ड व दिया गया कोड दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
टियर-1 एग्जाम पैटर्न
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम में उम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र चार भागों में विभाजित होगा और प्रत्येक खंड से 25-25 प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर में सवाल इंग्लिश भाषा (बेसिक नॉलेज), जनरल इंटेलिजेंस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अर्थमेटिक स्किल) और जनरल अवेयरनेस विषयों से पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए समय 1 घंटा दिया जायेगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 80 मिनट का समय दिया जायेगा।
जो अभ्यर्थी टियर-1 एग्जाम में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करके सफलता प्राप्त करेंगे वे टियर 2 एग्जाम के लिए क्वालीफाई माने जायेंगे। इस भर्ती के माध्यम से 3131 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।