SSC CGL Tier-I Admit Card 2026: इसी वीक जारी हो सकता है सीजीएल टीयर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड, एग्जाम 30 सितंबर से स्टार्ट
एसएससी की ओर से सीजीएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड किसी समय भी जारी किया जा सकता है। इस परीक्षा के जरिये 12,256 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SSC CGL Tier-I Admit Card 2026: यहां पढ़ें पूरी खबर।
HighLights
30 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा।
परीक्षा में 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन SSC की ओर से हाल ही में सीजीएल टीयर-1 परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की सूची जारी की गई थी। टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अब एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड 27 सितंबर तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे और कहां से डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in विजिट करनी होगी।
- वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
- अब SSC CGL Tier-I Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करना होगा।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगी परीक्षा
एसएससी की ओर से CGL Tier-I परीक्षा देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 सितंबर से लेकर 30 अक्टूबर के बीच आयोजित कराई जाएगी। टीयर-1 परीक्षा में उम्मीदवारों से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा 1 घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
एसएससी सीजीएल टियर-1 की परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।
यह भी पढ़ें- SSC CGL Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीएस टियर-1 परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
