विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CGL Tier-3 2018 Result: अगले महीने जारी किया जाएगा रिजल्ट

By Neel RajputEdited By:
Published: Mon, 20 Jan 2020 09:56 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jan 2020 09:57 AM (IST)

SSC CGL Tier-3 2018 Result इस भर्ती परीक्षा में 12 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। टियर-3 की परीक्षा 29 दिसंबर को आयोजित हुई थी।

SSC CGL Tier-3 2018 Result: अगले महीने जारी किया जाएगा रिजल्ट
SSC CGL Tier-3 2018 Result: अगले महीने जारी किया जाएगा रिजल्ट

प्रयागराज, जागरण संवाददाता। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीजीएल (कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल) परीक्षा 2018 का टियर-3 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। फरवरी माह में इसका रिजल्ट जारी किया जाएगा। जबकि अभ्यर्थियों का स्किल टेस्ट लेकर शैक्षिक दस्तावेजों का सत्यापन करके मार्च-अप्रैल माह में नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती परीक्षा में 12 हजार से अधिक पद भरे जाएंगे। टियर-3 की परीक्षा 29 दिसंबर को आयोजित हुई थी।

एसएससी ने सीजीएल का विज्ञापन चार जून 2018 को जारी किया था। सीजीएल 2018 में केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 12,929 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें 6,665 पद अनारक्षित हैं, जबकि ओबीसी के 3342, एससी के 1965 व एसटी के 957 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 3082 पद कंट्रोलर जनरल ऑफ डिफेंस एकाउंट्स में ऑडिटर के हैं।

इसके अलावा सीएजी कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट अफसर ग्रुप ‘बी’ गजटेड के 300, सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 1723, टैक्स असिस्टेंट के 907, केंद्रीय कार्मिक व प्रशिक्षण विभाग में असिस्टेंट सेक्शन अफसर के 955, सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में टैक्स असिस्टेंट के 1058, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर के 129 पद हैं। एसएससी मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान बताते हैं कि सीजीएल-2018 टियर-3 का रिजल्ट फरवरी माह में जारी करने की तैयारी है।