विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SSC CGL Application Status 2019-20: सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए अप्लीकेशन स्टेटस जारी, इस लिंक से करें चेक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 19 Feb 2020 09:49 AM (IST)Updated: Wed, 19 Feb 2020 09:56 AM (IST)

SSC CGL Application Status 2019-20 एसएससी सीजीएल 2019 टीयर 1 परीक्षा के लिए अप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया गया है। सीजीएल परीक्षा 2 मार्च से आरंभ होनी है।

SSC CGL Application Status 2019-20: सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए अप्लीकेशन स्टेटस जारी, इस लिंक से करें चेक
SSC CGL Application Status 2019-20: सीजीएल टीयर 1 परीक्षा के लिए अप्लीकेशन स्टेटस जारी, इस लिंक से करें चेक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। SSC CGL Application Status 2019-20: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) टीयर 1 परीक्षा 2019 के लिए अप्लीकेशन स्टेटस जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीजीएल 2019 टीयर 1 के लिए आवेदन किया है, वे आयोग के सम्बन्धित रीजन की वेबसाइट पर जाकर अपना अप्लीकेशन स्टेटस चेक कर सकते हैं। सीजीएल टीयर 1 परीक्षा 2019 का आयोजन आगामी 2 मार्च से 11 मार्च 2020 तक किया जाना है।

एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा 2019 में बैठन से पूर्व उम्मीदवारों को उम्मीदवारों अपना अप्लीकेशन स्टेटस चेक करना आवश्यक है और किसी भी प्रकार की त्रुटि या आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की सम्बन्धित रीजनल ऑफिस में सम्पर्क किया जा सकता है।

एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा – सीबीई) में जनरल इंटेलीजेंस एवं रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रीहेंशन से कुल 100 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। टीयर 1 परीक्षा में निगेटिव मार्किंग (0.50 अंक/प्रश्न) भी रखी गई है।

एसएससी सीजीएल 2019 टीयर 1 परीक्षा के लिए अपने अप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और जन्म तिथि सम्बन्धित पेज पर भरनी होगी। कर्मचारी चयन आयोग आयोग के विभिन्न क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर अप्लीकेशन स्टेटस के लिंक नीचे दिये गये हैं।

एसएससी सीजीएल परीक्षा 2019 के लिए नोटिफिकेशन 22 अक्टूबर को जारी किया था और ऑनलाइन आवेदन 25 नवंबर तक किये गये थे। नोटिफिकेशन के अनुसार टीयर 1 एग्जाम 2 से 11 मार्च तक और टीयर 2 और टीयर 3 की परीक्षाओं का आयोजन 22 जून से 25 जून 2020 तक किया जाना है।

ऐसे कर पाएंगे एसएससी सीजीएल टीयर 1 अप्लीकेशन स्टेटस चेक

• सबसे पहले एसएससी के अपने सम्बन्धित रीजन की वेबसाइट पर विजिट करें।

• होम पेज पर दिये गये ‘नो योर अप्लीकेशन स्टेटस सीजीएल 2019 टीयर 1 लिंक’ पर क्लिक करें।

• एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपने रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन आईडी या नाम और जन्म तिथि के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

• लॉगिन के बाद आप अपना एसएससी सीजीएल 2019 टीयर 1 अप्लीकेशन स्टेटस चेक कर पाएंगे।

•  अप्लीकेशन स्टेटस की सॉफ्ट कॉपी भविष्य की जरूरतों के लिए सेव कर लें।

एसएससी सीजीएल - ईस्टर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - कर्नाटक केरल रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - सदर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - नॉर्थ ईस्टर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - वेस्टर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - मध्य प्रदेश रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - सेंट्रल रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - नॉर्थ वेस्टर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल - नॉर्दर्न रीजन अप्लीकेशन स्टेटस चेक लिंक

एसएससी सीजीएल 2019 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक