विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

School Holidays: दीपावली और छठ पर यूपी और बिहार में किन डेट्स में बंद रहेंगे स्कूल, यहां पढ़ें डिटेल

Published: Thu, 24 Oct 2024 05:26 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2024 06:01 PM (IST)

दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर को मनाया जायेगा। बच्चों में त्योहारों को लेकर खास उत्साह रहता है क्योंकि उनको इन ...और पढ़ें

School Holidays: दीवाली और छठ पर होने वाले अवकाश की डेट्स की जानकारी यहां से करें प्राप्त।
School Holidays: दीवाली और छठ पर होने वाले अवकाश की डेट्स की जानकारी यहां से करें प्राप्त।

HighLights

  1. दीवाली और छठ पर चार - चार दिन स्कूलों में रहेगी छुट्टियां।
  2. इस वर्ष 31 अक्टूबर को मनाई जानी है दीवाली।
  3. 6 से देर रात 8 नवंबर तक मनाया जायेगा छठ का त्योहार।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। हमारे देश में हर साल सैकड़ों त्योहार मनाये जाते हैं और इन त्योहारों का सबसे ज्यादा इंतजार बच्चों को रहता है क्योंकि इन दिनों में स्कूलों की छुट्टियां रहती हैं। इसके साथ ही इन दिनों में सभी लोग एक साथ इकठ्ठा होकर त्योहार को सेलिब्रेट करते हैं जिससे बच्चों को और भी अच्छा लगता। है बच्चों के साथ ही नौकरी-पेशा वाले लोगों को भी त्योहार की छुट्टियों का इंतजार रहता है जिससे वे अपने बच्चों एवं परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त बिता सकें। इनकी खुशियां बढ़ने वाली हैं क्योंकि दीवाली और उसके बाद छठ के त्योहार नजदीक हैं। तो आइये जानते हैं कि यूपी और बिहार में इन त्योहारों पर किन डेट्स में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी।

दीवाली पर कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल

दीवाली का त्योहार पांच दिवसीय त्योहार होता है। लेकिन इसमें से ज्यादातर स्कूलों में दीपावाली की 4 दिन की छुट्टी घोषित की जाती है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को है। इसके बाद 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 3 नवंबर को भैया दूज है। ऐसे में राज्यभर के स्कूलों में 4 दिन का अवकाश रहेगा। ऐसे में छात्र और उनके अभिभावक अभी से इन तिथियों के अनुसार अपना प्लान बना सकते हैं।

बिहार में भी छठ पर 4 दिन रहेगा अवकाश

दीवाली की छुट्टियां खत्म होते ही छठ का त्योहार मनाया जायेगा। यह त्योहार बिहार राज्य का प्रमुख त्योहार है। ऐसे में पूरे राज्य में अभी से स्कूलों की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है। इस साल यह त्योहार 7 नवंबर की देर रात 12 बजकर 41 मिनट पर कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुरू होगा और 8 नवंबर की देर रात 12 इसका समापन है। इसलिए इस त्योहार को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार ने 6 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में बिहार में छठ पूजा के मौके पर 4 दिन स्कूलों में अवकाश रहेगा।

अन्य राज्यों का हाल

यूपी के अलावा राजस्थान, गुजरात में दीपावली त्योहार पर 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक छुट्टियां रहेंगी वहीं मध्य प्रदेश, कर्नाटक और बिहार में दीवाली की छुट्टी 1 व 2 नवंबर को रहेगी। इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी परम्पराओं के अनुसार छुट्टियों की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें- UP School Holiday List 2024: अक्टूबर माह में रहेगी छुट्टियों को भरमार, यहां से पाएं दिसंबर तक की हॉलिडे लिस्ट