SBI PO Answer Key 2026 OUT: एसबीआई पीओ प्रीलिम आंसर की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड; रिजल्ट जल्द
एसबीआई की ओर से प्रारंभिक परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी गई है जिसे आप इस पेज से या ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI PO Prelims answer key released
HighLights
एसबीआई पीओ प्रीलिम एग्जाम आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
1 एवं 2 अगस्त को आयोजित हुई थी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। एसबीआई पीओ भर्ती 2026 प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 1 एवं 2 अगस्त 2026 को करवाया गया था जिसके बाद अब सभी सेट्स की आंसर की जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी का लिंक ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर उपलब्ध करवाया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार तुरंत ही वेबसाइट या इस पेज पर नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से SBI PO Pre answer key download कर सकते हैं।
आंसर की डाउनलोड करने के लिए ये डिटेल करनी होगी दर्ज
एसबीआई पीओ प्रीलिम आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को लॉग इन डिटेल (रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करनी होगी।
सभी सेटों की आंसर की इस तरीके से करें डाउनलोड
- एसबीआई पीओ आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट sbi.bank.in पर विजिट करें।
- होम पेज पर करियर में जाकर भर्ती से संबंधित आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर/ रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- वेरिफिकेशन कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर लें।
कैसे करें गणना
आप आंसर की द्वारा अपने प्राप्त अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। सभी सही उत्तरों के लिए 1 अंक निर्धारित है। ऐसे में जितने भी उत्तर सही हैं उनकी गणना करें। इसके बाद प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती करें। अब बचे हुए अंकों की गणना करके आप अपने रिजल्ट एवं प्राप्त अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
रिजल्ट जल्द होगा जारी
आंसर की जारी होने के बाद अब अभ्यर्थियों का परिणाम जल्द ही घोषित किया जायेगा। जो उम्मीदवार प्रीलिम एग्जाम में सफलता प्राप्त करेंगे वे ही मुख्य परीक्षा के लिए सफल माने जायेंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1500 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
