Move to Jagran APP

SBI PO Admit Card 2022: एसबीआइ ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, प्रिलिम्स 17 दिसंबर से

SBI PO Admit Card 2022 भारतीय स्टेट बैंक द्वारा 1600 से अधिक परिवीक्षाधीन अधिकारियों की भर्ती के अंतर्गत पहले चरण प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना कॉल लेटर 20 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Mon, 05 Dec 2022 01:48 PM (IST)Updated: Mon, 05 Dec 2022 04:19 PM (IST)
SBI PO Admit Card 2022: एसबीआइ ने पीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए, प्रिलिम्स 17 दिसंबर से
एसबीआइ पीओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव किया गया है।

एजुकेशन डेस्क। SBI PO Admit Card 2022: एसबीआइ पीओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर के 1673 पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। बैंक द्वारा एसबीआइ पीओ एडमिट कार्ड 2022 उम्मीदवारों के लिए 3 दिसंबर को जारी किए गए। इसके साथ ही, स्टेट बैंक ने पीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर एक्टिव भी एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार इस लिंक के माध्यम से अपने रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड या जन्म-तिथि का इस्तेमाल करते हुए 20 दिसंबर तक डाउनलोड कर सकते हैं।

loksabha election banner

एसबीआइ पीओ एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक

SBI PO Admit Card 2022: एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर से

स्टेट बैंक द्वारा इससे पहले प्रॉबेशनरी ऑफिसर प्रिलिम्स एग्जाम की तारीख का ऐलान किया गया था। बैंक अपडेट के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 17 से 20 दिसंबर 2022 तक देश भर में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए एसबीआइ पीओ एडमिट कार्ड 2022 के साथ-साथ अपनी एक वैलिड फोटो आइडी प्रूफ साथ ले जानी होगी। इसके अतिरिक्त उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का भी पालन सुनिश्चित करना होगा।

SBI PO Admit Card 2022: एक घंटे की होगी एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा

एसबीआइ पीओ भर्ती 2022 अधिसूचना के मुताबिक प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ प्रकृति की होगी। इसमें अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कज्ञान क्षमता से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को उम्मीदवारों को 1 घंटे में हल करना होगा। हर सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। उम्मीदवार एसबीआइ पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2022 की विस्तृत योजना के साथ-साथ पाठ्यक्रम भर्ती अधिसूचना में इस लिंक से देख सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.