राजस्थान बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 11 दिसंबर को
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जेई (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राजस्थान राज्य की बिजली कंपनियों में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने जेई (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी कर दिये हैं। कंपनी द्वारा जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड बुधवार, 24 नवंबर 2021 को जारी किये। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने आरवीयूएनएल जेई (इलेक्ट्रिकल) पदों के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट, energy.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध कराए गए लिंक या नीचे दिये डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
आरवीयूएनएल जेई (इलेक्ट्रिकल) एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड लिंक
11 दिसंबर को सीबीटी मोड में होगी परीक्षा
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 दिसंबर 2021 को किया जाना है। परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जानी है। परीक्षा में दो भाग होंगे – पार्ट ए और पार्ट बी। पार्ट ए में 60 फीसदी प्रश्न होंगे जो कि इंजीनियरिंग विषय से होंगे और शेष 40 फीसदी प्रश्न रीजनिंग और मानसिक योग्यता से पूछे जाएंगे।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड किये गये जेई (इलेक्ट्रिकल) एडमिट कार्ड के साथ अपनी एक फोटो आइडी प्रूफ (आधार कार्ड, आदि) साथ ले जानी होगी। हालांकि, इसके अतिरिक्त उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर दिये गये निर्देशो के अनुसार अनुमन्य वस्तुओ को भी साथ ले जा सकेंगे और वर्जित वस्तुए न ले जाएं।
राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने राजस्थान की बिजली कंपनियों, RVUN, RVPN, JVVN, AVVN & JdVVN में जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जून 2021 को शुरू की थी और इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 जून 2021 निर्धारित थी।