विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSMSSB Result 2020: जूनियर इंस्ट्रक्टर और हैंडलूम इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों के परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

By Nandini DubeyEdited By:
Published: Fri, 01 May 2020 12:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 May 2020 12:12 PM (IST)

RSMSSB Result 2020 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board RSMSSB) ने विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं।

RSMSSB Result 2020: जूनियर इंस्ट्रक्टर और हैंडलूम इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों के परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
RSMSSB Result 2020: जूनियर इंस्ट्रक्टर और हैंडलूम इंस्पेक्टर सहित अन्य पदों के परीक्षा परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

RSMSSB Result 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (Rajasthan Staff Selection Board, RSMSSB) ने विभिन्न पदों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके तहत बोर्ड ने हैंडलूम इंस्पेक्टर (Handloom Inspector),साल्ट इंस्पेक्टर (Salt Inspector), जूनियर इंस्ट्रक्टर (Junior Instructor) की पोस्ट के लिए रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं। 

रिजल्ट में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन राउंड में शामिल होना होगा। हालांकि बोर्ड ने अभी इनके लिए तारीखें घोषित नहीं की हैं। वहीं बोर्ड ने इस संबंध में कहा कि अभी तक इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट्स वैरीफिकेशन के लिए वैरीफिकेशन की तारीखें तय नहीं की गई हैं। इस संबंध में भी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर अपनी नजर बनाए रखें। बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद से उम्मीदवार खुश हैं। उम्मीदवारों का मानना है कि लॉकडाउन की स्थिति में भी आयोग ने आयोग ने विभिन्न पदों के लिए परिणाम जारी कर दिए हैं। 

वहीं बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से तमाम परीक्षाएं स्थगित की जा चुकी हैं। इसके अलावा आवेदन की तारीखें भी आगे बढ़ा दी गई हैं। इनमें तमाम राज्य की बोर्ड और प्रतियोगी परीक्षाएं हैं। हालांकि बोर्ड कोशिश कर रहा है कि लॉकडाउन खुलने के बाद परीक्षाएं दोबारा शुरू कराई जा सकें। इसके साथ ही मूल्यांकन प्रक्रिया जल्द पूरी कराकर नतीजे घोषित कर सकें। 

RSMSSB Result 2020: रिजल्ट ऐसे करें चेक

-सबसे पहले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं

- यहां होमपेज पर दिख रहे उस लिंक पर क्लिक करें, जिस पर लिखा है डॉयरेक्ट लिंक टू ऑल रिजल्ट

- आपके द्वारा दिखाई गई परीक्षा के लिंक पर क्लिक करें

- आपका परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आपके सामने होगा

- अब परिणाम की प्रति भविष्य के लिए रख लें