विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

RSMSSB Patwar Exam 2019: राजस्थान पटवार सीधी भर्ती परीक्षा स्थगित, नई तारीखों का ऐलान जल्द, इन विषयों से होंगे प्रश्न

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Wed, 30 Dec 2020 09:35 AM (IST)

RSMSSB Patwar Exam 2019 बोर्ड द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in मंगलवार 29 दिसंबर 2020 को जारी नोटिस के अनुसार 10 17 ...और पढ़ें

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019 योजना के अनुसार लिखित परीक्षा 3 घंटे की होगी।
पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019 योजना के अनुसार लिखित परीक्षा 3 घंटे की होगी।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। RSMSSB Patwar Exam 2019: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी), जयपुर ने पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019 को स्थगित कर दिया है। बोर्ड द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट, rsmssb.rajasthan.gov.in मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 को जारी नोटिस के अनुसार 10, 17 औऱ 24 जनवरी 2021 को आयोजित की जाने वाली पटवार भर्ती परीक्षा को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया जाता है। साथ ही, बोर्ड ने नोटिस के माध्यम से जानकारी दी कि परीक्षा की तारीखों का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। इस सम्बन्ध में बोर्ड ने उम्मीदवारों से बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहने की अपील की है।

परीक्षा स्थगित किये जाने से सम्बन्धित नोटिस यहां देखें

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019 में होंगे 150 प्रश्न

इससे पहले बोर्ड द्वारा पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019 के लिए जारी परीक्षा योजना के अनुसार लिखित परीक्षा 3 घंटे की होगी। परीक्षा में सामान्य विज्ञान; राजस्थान के भूगोल, संस्कृति और राजव्यवस्था; सामान्य अंग्रेजी एवं हिन्दी; मानसिक योग्यता एवं रीजनिंग, बेसिक न्यूमेरिकल एफिशिएंसी और बेसिक कंप्यूटर से सम्बन्धित कुल 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए कुल निर्धारित अधिकतम अंक 300 हैं। साथ ही, परीक्षा में 1/3 निगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को मेरिट के अनुसार बोर्ड द्वारा अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा – 2019: परीक्षा योजना एवं सिलेबस यहां से डाउनलोड करें

4421 पटवारी पदों के लिए होनी है परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने राजस्थान राजस्व (भू-अभिलेख, भू-प्रबंध एवं उपनिवेशन) अधीनस्थ सेवा नियम, 2019 और राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, मंत्रालयिक एवं चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 के अंतर्गत पटवारी के कुल 4421 पदों पर भर्ती के लिए नोटिस 7 जनवरी 2020 को जारी किया गया था। विज्ञापित रिक्तियों में से 3815 गैर-अनुसूचित क्षेत्रों और 606 अनुसूचित क्षेत्र के लिए निर्धारित की गयी हैं।