विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Section Controller Syllabus 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का पूरा सिलेबस, एग्जाम 12-13 अक्टूबर को होगा आयोजित

Published: Sun, 13 Sep 2026 02:58 PM (IST)

आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती सीबीटी एग्जाम का आयोजन 12 एवं 13 अक्टूबर को होगा। परीक्षा की तैयारियों के लिए सिलेबस ...और पढ़ें

Railway Section Controller Syllabus 2026 यहां से करें चेक।

Railway Section Controller Syllabus 2026 यहां से करें चेक।

HighLights

  1. आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर एग्जाम पैटर्न एवं सिलेबस इस पेज से करें प्राप्त।

  2. सिलेबस के अनुसार एग्जाम तैयारियों को कर दें तेज।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती (RRB Section Controller Recruitment 2026) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा का आयोजन 12 एवं 13 अक्टूबर 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा में अब कुछ दिनों का समय बचा है ऐसे में सभी अभ्यर्थी अपनी एग्जाम तैयारियों को और भी तेज कर दें ताकी आसानी से सीबीटी एग्जाम में सफलता प्राप्त कर पाएं।

Railway Section Controller Syllabus 2026: सिलेबस को ध्यान में रखकर करें तैयारी

परीक्षा के अंतिम दिनों जरूरी है कि सभी छात्र सिलेबस को ध्यान में रखकर अपनी तैयारियां करें। इससे आप कम समय में टॉपिक वाइज तैयारी कर सकेंगे और फालतू के टॉपिक्स में समय बरबाद नहीं होगा। आपकी सहूलियत के लिए पूरा सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न यहां दिया जा रहा है।

RRB Section Controller Exam Pattern: एग्जाम पैटर्न

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर सीबीटी एग्जाम में उम्मीदवारों से 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे। पेपर हल करने के लिए 2 घंटे यानी कि 120 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जायेगा वहीं प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी। पेपर में एनालिटिकल एंड मैथमेटिकल कैपेबिलिटी विषय से 60, लॉजिकल कैपेबिलिटी से 20 और मेन्टल रीजनिंग से 20 सवाल होंगे।

RRB Section Controller Syllabus in Hindi: विषय के अनुसार पूरा सिलेबस हिंदी में

रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती का विषय एवं टॉपिक के अनुसार पूरा सिलेबस हिंदी में निम्नलिखित है-

1: Analytical and Mathematical Capability/ विश्लेषणात्मक और गणितीय क्षमता

a. गणित
संख्या प्रणाली, अनुपात और समानुपात, औसत, प्रतिशत, लाभ, हानि और छूट, समय, गति, दूरी, शक्ति और कार्य, बीजगणित, रैखिक समीकरण, अंकगणितीय प्रगति, LCM, HCF, ज्यामिति, क्षेत्रफल और आयतन, प्रायिकता और सांख्यिकी (दोनों केवल बेसिक स्तर के)।

b. डेटा विश्लेषण और व्याख्या
मल्टी-सोर्स डेटा विश्लेषण - टेक्स्ट, टेबल वाले डेटा और ग्राफ के जरिए दिखाए गए डेटा (चार्ट, ग्राफ, स्कैटर प्लॉट, पाई चार्ट, सांख्यिकीय वक्र वितरण, वेन आरेख) से जांच, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालना। डेटा की पर्याप्तता, डेटा का प्रबंधन।

2- Logical Capability/ तार्किक क्षमता

a. तार्किक तर्क
द्विआधारी तर्क, न्यायशास्त्र, क्लॉक्स और कैलेंडर, मान्यताएं, ब्लड रिलेशन, फैमिली ट्री, तर्क-आधारित पहेलियां हल करना।

b. Reading Comprehension/ पठन बोध
अंग्रेजी भाषा में पठन बोध के लिए अनुच्छेद और प्रश्न दिए जाएंगे। इतिहास, समाज, साहित्य, विज्ञान, पर्यावरण, अमूर्त साहित्य, पौराणिक कथाएं, प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे किसी भी विषय से संबंधित प्रश्न होंगे। उम्मीदवार को दिए गए अनुच्छेद के मुख्य विचार, सहायक विचार, अनुप्रयोग, तार्किक संरचना और शैली को समझकर उत्तर देना होगा।

3: मानसिक तर्कशक्ति (Mental Reasoning)

सादृश्य (Analogy) - दो चीजों के बीच संबंध पहचानना और उसे दूसरे जोड़े पर लागू करना, श्रृंखला पूरी करना (Series Completion) - संख्याओं के क्रम में पैटर्न पहचानना और अगली संख्या का अनुमान लगाना, कोडिंग-डिकोडिंग वाले सवालों को हल करना, रैंकिंग और व्यवस्था (अरेंजमेंट) पर आधारित समस्याओं को हल करना।
RRB Section Controller Syllabus 2026 PDF
यह भी पढ़ें- सेना में शामिल होने का ऐसा जुनून कि छोड़ दी 46 लाख पैकेज की नौकरी, 8वें प्रयास में Er से फौजी बने शारदेंदु