RRB Section Controller: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर क्वेश्चन पेपर-रिस्पॉन्स शीट और आंसर की जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड
आरआरबी द्वारा सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के लिए क्वेश्चन पेपर, रिस्पॉन्स शीट एवं आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी ...और पढ़ें

RRB Section Controller Answer Key & question paper
HighLights
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती आंसर की डाउनलोड के लिए उपलब्ध।
क्वेश्चन पेपर एवं रिस्पॉन्स शीट भी कर सकते हैं डाउनलोड।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर भर्ती (CEN 3/2026) सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन 12 से 13 अक्टूबर 2026 तक करवाया गया था। इसके बाद अब आरआरबी की ओर से इस परीक्षा की पक्वेश्चन पेपर, रिस्पॉन्स शीट, आंसर की जारी कर दी गई है जिसे उम्मीदवार अपने रेलवे जोन की वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस पेज पर भी उत्तर कुंजी का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके सीधे क्वेश्चन पेपर एवं आंसर की प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न-उत्तरों का मिलान कर रिजल्ट का लगा सकते हैं अनुमान
आपको बता दें कि प्रोविजनल आंसर की द्वारा अभ्यर्थी अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे वे परीक्षा में किये गए प्रदर्शन के साथ ही रिजल्ट का अनुमान भी लगा सकते हैं।
3 नवंबर तक क्वेश्चन पेपर-आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका
प्रश्न-उत्तरों के मिलान के दौरान अगर किसी उत्तर से अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं होता है निर्धारित अंतिम तिथि 3 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन माध्यम से 50 रुपये प्रति प्रश्न का भुगतान करना होगा। अगर आपके द्वारा किया गया दावा सही पाया जाता है तो उसके लिए अंक प्रदान किये जायेंगे।
रिस्पॉन्स शीट क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने की स्टेप्स
- आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको आंसर की के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको पंजीकरण संख्या/ Registration Number, उपयोगकर्ता पासवर्ड/ User Password (Date of Birth) दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी लॉग इन करके ही उत्तर कुंजी पर ऑब्जेक्शन भी दर्ज कर सकते हैं।

जल्द जारी होगा रिजल्ट
आंसर की पर दर्ज आपत्तियों के निराकरण के बाद आरआरबी की ओर से रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। नतीजे अगले महीने के अंत तक जारी किये जा सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से सेक्शन कंट्रोलर के कुल 119 उम्मीदवारों की नियुक्तियां जाएंगी। इसमें से जनरल के लिए 50 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 09 पद, ओबीसी के लिए 29 पद, एससी के लिए 19 पद और एसटी के लिए 12 पद आरक्षित है।
