विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

RRB Section Controller Exam Date 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, इस डेट पर होगी परीक्षा

Published: Fri, 11 Sep 2026 04:05 PM (IST)

आरआरबी की ओर से सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के जरिये कुल 119 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

RRB Section Controller Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।

RRB Section Controller Exam Date 2026: यहां देखें एग्जाम शेड्यूल।

HighLights

  1. आरआरबी ने जारी किया एग्जाम शेड्यूल।

  2. अक्टूबर माह में होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे भर्ती बोर्ड RRB ने सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने RRB Section Controller 2026 परीक्षा के लिए अप्लाई किया था। वे अब जल्द ही आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इस परीक्षा के जरिये कुल 119 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

आरआरबी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा का आयोजन 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। लिखित परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 120 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक की कटौती भी की जाएगी। प्रत्येक गलत सवाल के लिए 1/3 अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा। लिखित परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों को सीबीएटी परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप

सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा के लिए परीक्षा शहर की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी की जाएगी। इसके साथ ही एडमिट कार्ड की घोषणा परीक्षा से 4 दिन पहले की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

भर्ती संबंधित विवरण

इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 119 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें जनरल कैटेगरी के लिए कुल 50 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 09 पद, ओबीसी के लिए कुल 29 पद, एससी के लिए कुल 19 पद और एसटी के लिए कुल 12 पद आरक्षित किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी ने टेक्नीशियन एग्जाम डेट का किया एलान, एडमिट कार्ड इस डेट पर होगा जारी